SC

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जज करेंगे सुनवाई

894 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण(Corona Positive) का कहर लगातार जारी है। भारत में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किये जा रहे हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना वायरस का कहर दिखाई पड़ा है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के करीब 80 कर्मचारी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

कोरोना के कहर को देखते हुए देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू , वीकेंड लॉकडाउन और लॉकडाउन जैसी पाबंदियां भी लगाई गई हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना वायरस का कहर फूट पड़ा है। इसके बाद जज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने घर से ही केसों की सुनवाई करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वायरस की वजह से जज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने घर से ही केसों की सुनवाई करेंगे। बता दें, जिन बेंचों में सुबह 10:30 बजे सुनवाई होनी है, वह अब 11:30 बजे होगी और जहां 11 बजे होनी थी वहां अब सुनवाई दोपहर 12 बजे होगी।

 

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारी अपनी बारी-बारी से वहां आ रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने कर्मचारी कोर्ट आ रहे हैं। बता दें, अभी वर्तमान में कर्मचारियों की कुल संख्या तीन हजार के करीब है।

Related Post

General Manoj Pandey

भविष्य की चुनौतियों के लिए सेना को तैयार करेगी अग्निपथ योजना : जनरल मनोज पांडे

Posted by - June 14, 2022 0
नई दिल्ली: भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (General Manoj Pandey) ने मंगलवार को कहा कि अग्निपथ योजना का उद्देश्य…
DM Savin Bansal

प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के गिरेबान तक, तब सुधरा विद्यालयों का फीस स्ट्रक्चर

Posted by - May 24, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशन…
first woman fighter pilot

भावना कांत बनी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

Posted by - January 26, 2021 0
  भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट की श्रेणी में चुनी गयीं फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत का हर तरह का…
फ्री में मिलेंगे सैनेटरी प्रोडक्ट्स

अब इस देश में महिलाओं को फ्री में मिलेंगे सैनेटरी प्रोडक्ट्स, जानें फायदे

Posted by - February 28, 2020 0
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च से पहले स्कॉटलैंड में महिलाओं के लिए एक खास बिल को मंजूरी दे…