SC

सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जज करेंगे सुनवाई

850 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण(Corona Positive) का कहर लगातार जारी है। भारत में हर दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किये जा रहे हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना वायरस का कहर दिखाई पड़ा है। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के करीब 80 कर्मचारी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट परिसर को सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

कोरोना के कहर को देखते हुए देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू , वीकेंड लॉकडाउन और लॉकडाउन जैसी पाबंदियां भी लगाई गई हैं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना वायरस का कहर फूट पड़ा है। इसके बाद जज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने घर से ही केसों की सुनवाई करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना वायरस की वजह से जज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपने घर से ही केसों की सुनवाई करेंगे। बता दें, जिन बेंचों में सुबह 10:30 बजे सुनवाई होनी है, वह अब 11:30 बजे होगी और जहां 11 बजे होनी थी वहां अब सुनवाई दोपहर 12 बजे होगी।

 

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारी अपनी बारी-बारी से वहां आ रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने कर्मचारी कोर्ट आ रहे हैं। बता दें, अभी वर्तमान में कर्मचारियों की कुल संख्या तीन हजार के करीब है।

Related Post

मनोज तिवारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव: बीजेपी के 57 उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी…
cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुद्धोवाला में किया आई.आर.बी- (द्वितीय) के प्रशासनिक भवन का किया लोकार्पण

Posted by - May 13, 2022 0
सुद्धोवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित आई.आर.बी द्वितीय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण एवं…