मानसून सत्र कार्यवाही शुरू होते ही संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा

619 0

संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 12 बजे और लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

संसद के दोनों सदनों में आज कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू को टोक्यो में दमदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।

मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के पहले दिन संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई। राज्यसभा के सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संसद में आज मानसून सत्र का आज से दूसरा हफ्ता है। आज भी नए कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी विवाद को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है, तब से विपक्ष इन मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच, सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे।

कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा, बोलें- हमेशा अग्निपरीक्षा से गुजरा हूं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को उस वक्त सभी को हैरान कर दिया, जब वह दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। दरअसल, राहुल गांधी किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। ट्रैक्टर के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ पोस्टर चिपका था और किसानों के समर्थन में बातें कही गईं। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसान पिछले कई महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

महान संत बाबा घासीदास ने ऊंच-नीच मिटाकर मानव को एक रहने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री साय

Posted by - December 18, 2024 0
कोरबा। सतनामी कल्याण समिति कोरबा के द्वारा तीन दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आज…
CM Dhami

प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में विशेष ध्यान दिए: मुख्यमंत्री

Posted by - July 22, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा…
CM UDDHAV

IPS रश्मि शुक्ला व पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर कानूनी कार्रवाई करेगी महाराष्ट्र सरकार

Posted by - March 25, 2021 0
मुंबई । महाराष्ट्र में तमाम आलोचनाओं का सामना कर रही उद्धव सरकार अब आर-पार की लड़ाई करने के लिए तैयार…