Femina Miss India 2020

तेलंगाना की मानसा वाराणसी बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया 2020’

2394 0

मुंबई। वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 ‘Femina Miss India 2020’ का खिताब मानसा वाराणसी ने अपने नाम कर लिया है। मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। मानसा तेलंगाना की रहने वाली हैं। मानसा ने जहां मिस इंडिया का क्राउन जीता है, वहीं मान्या सिंह और मनिका शियोकांड फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रहीं।

फिल्म ‘गणपत हीरोइन कृति सेनन का धमाकेदार लुक सामने आया

इस इवेंट में फेमिना मिस इंडिया 2020 ‘Femina Miss India 2020’  के ग्रांड फिनाले में तेलंगाना की मानसा ने जहां मिस इंडिया का क्राउन जीता वहीं रिक्शा चालक की बेटी मान्या सिंह और मनिका शियोकांड फर्स्ट व सेकेंड रनर अप रही हैं। मानसा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल ही मिस इंडिया बनने का ड्रीम देखा था। इसके बाद वे इसके पीछे मिशन की तरह जुट गईं। वह अपने को वुमन ऑन मिशन कहती हैं। वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया 2020 के  अगर टॉप-5 की बात की जाए तो खुशी मिश्रा, मान्या सिंह, मानसा, रति हुलजी और मनिका शेओकांड फेमिना मिस इंडिया 2020 की टॉप 5 में शामिल रहीं।

कोरोना के कारण मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने वर्चुअल पैजेंट का आयोजन किया था। इसका फिनाले बुधवार को मुंबई के हयात रिजेंसी होटल में हुआ था। इस सेरेमनी को कोरोना से सुरक्षा के लिहाज से इस बार प्राइवेट रखा गया था और चुनिंदा सितारों को ही इस आयोजन का हिस्सा बनते देखा गया।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Femina Miss India (@missindiaorg) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 

मानसा वाराणसी तेलंगाना की निवासी हैं। उन्होंने कंप्यूटर इंजिनियरिंग में डिग्री हासिल की है। इसके बाद वे एक नामी फर्म के साथ बतौर ऐनलिस्ट जुड़ी थीं। मानसा को हैदराबादी बिरयानी पसंद है। मानसा को भरतनाट्यम और आर्ट्स में काफी ज्यादा रुचि है, जो उनके इस कॉम्पिटिशन में भाग लेने का भी एक मुख्य कारण बना। वह कई एनजीओ के साथ भी जुड़कर काम करती हैं। वो मानती हैं कि सभी बच्चों को एजुकेशन पहुंचे यही अच्छी बात होगी। स्पोर्ट्स की बात करें तो वो स्विमिंग के अलावा वे टेबल टेनिस और बैडमिंटन खेलना पसंद करती हैं। हालांकि, वो खुद को स्पोर्ट्सपर्सन नहीं मानती हैं।

आपकी जिंदगी में तब तक कुछ असाधारण नहीं होगा

पैजेंट का हिस्सा बनते वक्त मानसा ने बताया कि उन्हें पढ़ना पसंद है। साथ ही में छुट्टी के दिन वह वेब सीरीज देखना पसंद करती हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने एक कोट पढ़ा था, जो इस प्रकार था, ‘आपकी जिंदगी में तब तक कुछ असाधारण नहीं होगा, जब तक कि आप खुद कुछ ऐसा करने की ओर कदम नहीं बढ़ाएंगे।’ मानसा ने बताया था कि उनके लिए इस पैजेंट का हिस्सा बनना अपनी लाइफ में कुछ खास करने की ओर कदम है।

Related Post

ANIL DESHMUKH

भ्रष्टाचार मामला : CBI ने देशमुख के निजी सहायकों से पूछताछ की

Posted by - April 11, 2021 0
मुंबई । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह(Parambir Singh)  द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के…
Uddhav

कश्मीरी पंडितों के साथ फिर से हुई हिंसा पर उद्धव नाराज, उठाई आवाज

Posted by - June 5, 2022 0
मुंबई: कश्मीर घाटी में कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit Killing) समेत अन्य निर्दोष नागरिकों की टारगेट किलिंग पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के…
तान्या शेरगिल

Republic Day : तान्या शेरगिल पुरुषों की परेड का करेंगी नेतृत्व, वर्दी पहनने के बाद हम सिर्फ फौजी

Posted by - January 25, 2020 0
नई दिल्ली। कैप्टन तान्या शेरगिल Republic Day 2020 पर जब रविवार को परेड दिवस की कमान संभालेंगी। तो देश और…
cm dhami

सीएम धामी ने उप्र एवं उत्तराखण्ड के मध्य अवशेष आस्तियों एवं दायित्वों के मामलों की समीक्षा की

Posted by - July 2, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को सचिवालय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के मध्य अवशेष आस्तियों…
Jyotiraditya Scindia

कांग्रेस में अब माहौल ठीक नहीं, गुलाम नबी स्वयं हो गए आजादः सिंधिया

Posted by - August 27, 2022 0
ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) में अब माहौल ठीक नहीं है,…