फिल्म ‘भोंसले’

फिल्म ‘भोंसले’ में मनोज वाजपेयी ने दिया मुंबई आने वाले प्रवासियों को मैसेज

1132 0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मुंबई आने वाले प्रवासियों को मैसेज दिया है। मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘भोंसले’ 26 जून को सोनी लिव पर रिलीज हो गई है। मनोज वाजपेयी ने फिल्म से जुड़ी अपनी कहानी को बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

मनोज बाजपेयी ने वीडियो में बिहार से मुंबई तक के अपने सफर का जिक्र किया

इस वीडियो में उन्होंने दूसरे राज्यों से मुंबई आने वाले प्रवासियों का दिल खोलकर स्वागत किया है। साथ ही लोगों को एक मैसेज भी दिया है। मनोज बाजपेयी ने वीडियो में बिहार से मुंबई तक के अपने सफर का जिक्र किया। मनोज वाजपेयी ने कहा कि मुझे इंडस्ट्री में आए हुए 26 साल हो गए हैं। आज भी मैं वह दिन याद करता हूं जब मैं पहली बार बिहार से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई आया था।

https://www.instagram.com/tv/CB5lZ1gntPU/?utm_source=ig_web_copy_link

जन्मभूमि बिहार और कर्मभूमि मुंबई, जी हां, मैं एक बिहारी मुंबईकर हूं

जन्मभूमि बिहार और कर्मभूमि मुंबई। जी हां, मैं एक बिहारी मुंबईकर हूं। यहां हर सेकेंड एक प्रवासी सैकड़ों सपने लिए इस शहर में आता है, चाहे वह बिहारी हो या फिर मराठी। मुंबई सबका स्वागत बांहे खोलकर करती है। उन सपनों का पीछा करने में आप कई बार गिरते हैं, लड़खड़ाते हैं, गिरते, टूटते हैं, बिखर जाते हैं, फिर उठते हैं, लड़ते हैं और आगे बढ़ते चले जाते हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने चाइनीज प्रोडक्ट्स के बॉयकॉट करने की अपील

लेकिन मैंने हार नहीं मानी, यहां तक कि कई मराठी व्यक्त‍ि के किरदार कर डाले। चाहे वो पिछला किरदार सत्या म्हात्रे का हो या अलीगढ़ का रामचंद्र सिरस हो। मनोज वाजपेयी ने फिल्म ‘भोंसले’ में अपने किरदार को लेकर कहा कि इस बार एक नया किरदार आप लोगों को ना सिफ अपनी चुप्पी से, खामोशी से अपनी तरफ आकर्ष‍ित करेगा, बल्क‍ि पूरी तरह से आपको जीत लेगा और इस नए किरदार का नाम है गणपत भोसंले।

मैंने आज भी इस फिल्म को उसी शिद्दत से निभाया है जिस तरह से मैंने अपनी पहली फिल्म और पहले किरदार को निभाया था। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक रिटायर्ड मुंबई पुलिस अफसर पर आधारित है जो कि एक उत्तर भारतीय लड़की और उसके भाई से दोस्ती करता है, जब स्थानीय राजनेता शहर में प्रवासियों से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी ने गणपत भोंसले का किरदार निभाया है।

Related Post

चुनाव में दलितों के पैर धोने की नौटंकी करने वाले दलित बेटी के गैंगरेप पर चुप क्यों है?- RJD

Posted by - August 5, 2021 0
दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या…
Free health camp for journalists in Haldwani

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी में पत्रकारों हेतु लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Posted by - February 12, 2026 0
हल्द्वानी। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकारों की जीवन शैली, कार्य की अधिकता एवं अनियमित दिनचर्या को ध्यान…

आलाकमान चाहता है येदियुरप्पा का इस्तीफा, लिंगायत मठीधीशों ने कहा- हटाया तो खत्म हो जाएगी भाजपा

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है, ऐसा कहा जा रहा कि सोमवार को सीएम बीएस येदियुरप्पा सीएम पद से इस्तीफा…
WHO

मां के दूध से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं : डब्ल्यूएचओ

Posted by - June 13, 2020 0
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है। इसलिए कोविड-19…
PM MODI

 पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली रद्द की, कोरोना के हालात पर करेंगे बैठक

Posted by - April 22, 2021 0
 ऩई दिल्ली। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली रद्द की। कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में विधानसभा…