AK Sharma

मनोहर लाल खट्टर पहुंचे प्रयागराज महाकुम्भ, एके शर्मा ने किया स्वागत

208 0

लखनऊ/प्रयागराज: केन्द्रीय मंत्री उर्जा, आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) रविवार को दोपहर बाद प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के प्रयागराज आगमन पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रयागराज एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ‘खट्टर’ (Manohar Lal Khattar) प्रयागराज एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंचे। इसके पश्चात् उन्होंने संगम घाट पर जूना अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर अनंत विभूषित स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।

काशिणी आश्रम आकर -गुरु सरणानंद जी महाराज जी का भी आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) भी उपस्थित रहे।

इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) से भी मुलाकात हुई और उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने प्रयागराज में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात को भी सुना।

Related Post

Deepotsav

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भव्य ड्रोन शो करायेगी योगी सरकार

Posted by - October 18, 2024 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव (Deepotsav)…
CM Yogi

नदियों के पुनर्जीवन को जनांदोलन बनाना होगा: मुख्यमंत्री

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदूषण की मार झेल रहीं संकटग्रस्त नदियों के पुनर्जीवन को जनांदोलन का स्वरूप…
PM Modi

काशी तो संवरने वाली है, मुझे तो यहां के जन जन को, हर मन को संवारना है : मोदी

Posted by - February 23, 2024 0
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन समागार में आयोजित सांसद…