Mandana Karimi said goodbye to Instagram
‘बिग बॉस 9’ कंटेस्टेंट मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में मंदाना करीमी ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह इंस्टाग्राम को अलविदा कह रही हैं। दरअसल, मंदाना ने कुछ समय पहले सिर्फ तौलिए में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसके बाद वह जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं। मंदाना ने इस वीडियो में यह भी बताया कि किस तरह लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।
तुलसी की पत्तियों से दूर होता है स्किन इन्फेक्शन, जाने इन पत्तियों के अनेक फायदे
एक इंटरव्यू में मंदाना ने कहा था कि लोग उन्हें मुस्लिम और ईरानी होने की वजह से टारगेट करते हैं। मंदाना करीमी तब चर्चा में आई थीं जब उन्हें बिग बॉस में देखा गया था। इससे पहले वह कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मंदाना ने अपनी सभी बोल्ड फोटोज डिलीट कर दी हैं और इंस्टाग्राम छोड़ने का मन बना लिया है।
https://www.instagram.com/tv/CEgNJm8pQHA/?utm_source=ig_web_copy_link
इससे पहले मंदाना करीमी की हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकलने की अफवाह उड़ी थी। ऐसे में इस पर सफाई देने के लिए मंदाना ने हाल ही में एक लाइव वीडियो ऑर्गेनाइज किया। इसमें उन्होंने दर्शकों को बताया कि उनकी आंख में इंफेक्शन हो गया था, जो कि घर की सफाई के कारण हुआ था। हाथ में लगे कैमिकल से उन्होंने आंख छू ली थी, जिसके कारण उन्हें तकलीफ झेलनी पड़ी।