नीतू कपूर ने शेयर किया Video

पेड़ बने शख्स ने लोगों का किया बुरा हाल, नीतू कपूर ने शेयर किया Video

845 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैंं वह नियमित अंतराल पर तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर फिर से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख आप हंस को मजबूर होंगे। नीतू कपूर द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर फैन्स अपना रिएक्शन भी दिए रहे हैं। नीतू कपूर के इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/B6pVgEBASZl/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेड़ बनकर सड़क पर चलते-फिरते लोगों के डरा रहा है

नीतू कपूर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पेड़ बनकर सड़क पर चलते-फिरते लोगों के डरा रहा है। हालांकि मजेदार बात यह है कि शख्स की इस हरकत का कोई भी बुरा नहीं मान रहा है। नीतू कपूर को यह वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। इस वीडियो के लोकेशन को देख ऐसा लग रहा है जैसे यह वीडियो किसी यूरोपीय देश देश में शूट किया गया है।

नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 12 फिल्मों में एक साथ काम किया

बता दें कि नीतू कपूर साल 1966 में राजेन्द्र कुमार और वैजयंतीमाला की मुख्य जोड़ी वाली फिल्म सूरज के साथ नीतू सिंह ने एक बाल अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। उनकी बाल अभिनेत्री के रूप में दो कलियां फिल्म सबसे लोकप्रिय है। उनकी वयस्क और मुख्य अभिनेत्री के रूप में पहली फिल्म 1973 की रिक्शावाला थी। यह फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन यादों की बारात के गीत ‘लेकर हम दीवाना दिल’ में उनके प्रदर्शन ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 12 फिल्मों में एक साथ काम किया है।

Related Post

सुषमा के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, अनुपम – एकता सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रकट किया दुख

Posted by - August 7, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की आयु में निधन हो गया। सीने में…
Rajeshwari Sachdev

बॉलीवुड अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव हुईं कोरोना पॉजिटिव

Posted by - September 17, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव ने वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अभिनेत्री आज इंस्टाग्राम पर लिखा, आप सभी को…