मलाइका ने खुद किया साफ, ‘दबंग 3’ में नहीं करेंगी आइटम सॉन्ग

1038 0

इंटरटेनमेंट डेस्क। मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच ‘दबंग 3’ में काम करने को लेकर आ रही खबरों के बीच अब मलाइका ने खुद ही बयान देकर सारा मामला साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। मलाइका ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें :-B’Day Spl: कभी मिट्टी के घर में रहते थे आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रवि

आपको बता दें अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा कि ‘मैं एक शॉर्ट फिल्म प्रोड्यूस कर सकती हूं हालांकि यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स पर बात चल रही है।’ मलाइका टीवी पर लगातार दिखती हैं वो रियलिटी शो जज करती नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें :-पत्रकार विवाद: कंगना रनौत के समर्थन में आए ऋषि कपूर 

जानकारी के मुताबिक इससे पहले मलाइका अरोड़ा ‘दबंग’ में आइटम सॉन्ग ‘मुन्नी बदनाम हुई’ में नज़र आई थीं। उनका ये गाना बेहद हिट रहा था। बाद में ‘दबंग 2’ में भी मलाइका आइटम नंबर करती नज़र आई थीं. ‘दबंग 2’ में मलाइका ‘पांडे जी सीटी’ गाने में सलमान के साथ थिरकी थीं।

Related Post

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन

केरल के मुख्यमंत्री ने आईशी घोष से मुलाकात कर एकजुटता व्यक्त की

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष से केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार…
मोना सिंह

अभिनेत्री मोना सिंह जल्द बनेंगी दूल्हन, साउथ के इन्वेस्टमेंट बैंकर से करेगी शादी

Posted by - December 8, 2019 0
मुंबई। टीवी शो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ से अपना करियर शुरू करने वाली फिल्म अभिनेत्री मोना सिंह जल्द ही शादी…

सिंगिंग के बाद नेहा ने पहली बार ‘दिलबर-दिलबर’ पर दिखाया डांस, फैन्स के उड़े होश

Posted by - June 29, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। नेहा उन बॉलीवुड स्टार्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। नेहा का…