Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर को KISS कर मलाइका ने की New Year की रोमांटिक शुरूआत

1137 0

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव-लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ये दोनों एक दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे हैं और पिछले कुछ समय से अपने रिश्‍ते पर बात करते हुए भी नजर आए हैं, लेकिन इस सब के बाद भी मलाइका और अर्जुन, दोनों ही अक्‍सर साथ नजर आने या फोटो शेयर करने से बचते हैं।

https://www.instagram.com/p/B6xaS-7BDrH/?utm_source=ig_web_copy_link

अब मलाइका अरोड़ा ने नए साल की शुरुआत अपने इस नए रिश्‍ते के खुल्‍लम-खुल्‍ला ऐलान के साथ ही की है। जी हां, मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है।

दरअसल मलाइका नए साल के जश्‍न के लिए पिछले कुछ दिनों से गोवा में हैं। 31 दिसंबर की शाम को ही अर्जुन कपूर भी गोवा के लिए रवाना हुए थे। अब मलाइका ने अर्जुन को KISS करते हुए अपनी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्‍वीर के साथ मलाइका ने कैप्‍शन दिया, ‘सूरज, तारे, रोशनी और खुशियां… 2020।

https://www.instagram.com/p/B6xZGbEBJTg/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि गोवा में मलाइका अपने पूरे परिवार के साथ हैं। इस ट्रिप पर उनकी मां, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और उनका पूरा परिवार भी है। बता दें कि इस ट्रिप पर मलाइका काफी मस्‍ती करती नजर आईं। मलाइका ने अर्जुन से अपना रिश्‍ता पिछले साल जून में उनके जन्‍मदिन पर ही पब्लिक किया था।

Related Post

कमलेश तिवारी हत्याकांड

कमलेश तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस ने कातिलों पर रखा इतने लाख का इनाम

Posted by - October 21, 2019 0
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या मामले में आरोपियों को सोमवार यानी आज गुजरात से लेकर…
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

वैश्विक अर्थव्यवस्था को कोरोना ने मंदी की तरफ ढकेला, विकासशील देशों को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत

Posted by - March 28, 2020 0
नई दिल्ली। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर…
दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सात मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल, एग्जाम भी टले

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के मद्देनजर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सात मार्च तक बंद रहेंगे। यह…