yogi adityanath

अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाना प्राथमिकता : CM Yogi

1183 0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि अयोध्या को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस कर इसका सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।

श्री योगी ने अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित किए जाने के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण के दौरान कहा कि अयोध्या के प्राचीन गौरव तथा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परम्परा एवं पहचान को पुनस्र्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से अयोध्या धाम श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण के बड़े केन्द्र के रूप में उभरेगा। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यहां सभी आवश्यक सुविधाएं सुलभ होंगी।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के लिए आवश्यकतानुसार भूमि की व्यवस्था सर्व सहमति से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि अयोध्या नगरी के विकास के लिए सभी सम्बन्धित विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए तेजी से कार्यों को पूरा करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या नगरी को वैदिक नगरी के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह भलीभांति करें। अयोध्या में हवाई अड्डे के विकास एवं निर्माण के लिए भूमि व्यवस्था के कार्य में तेजी लायी जाए। उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी के विभिन्न मार्गों पर निर्मित किए जाने वाले द्वारों में एकरूपता परिलक्षित होनी चाहिए।

उन्होने प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि इसके निर्माण में अयोध्या के प्राचीन गौरव के साथ-साथ आधुनिकता का समावेश किया जाए। उन्होंने अयोध्या नगरी में सड़कों के चैड़ीकरण तथा बिजली के तारों की अण्डरग्राउण्डिंग के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण अयोध्या नगरी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी जाए।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि अयोध्या आस्था क्षेत्र को सनातन परम्परा के अनुसार आध्यात्मिक केन्द्र और सर्वसमावेशी वैश्विक पर्यटन स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही, अयोध्या विकास क्षेत्र को सस्टेनेबल नगर के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

प्रस्तुतीकरण के दौरान पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

Related Post

Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…
CM Yogi

सीएम योगी ने अमेठी में कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का किया उद्घाटन, पिछली सरकारों पर साधा निशाना

Posted by - October 30, 2023 0
अमेठी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार अमेठी जिले के अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया त्रिशुंडी में 900…
राज्यपाल की सुरक्षा में चूक

यूपी : राज्यपाल की सुरक्षा में चूक, डीएम समेत कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्त

Posted by - February 18, 2020 0
रामपुर। रामपुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबंन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने…