SS Sandhu

25 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को समय सीमा में उपलब्ध कराएं ऋण : मुख्य सचिव

456 0

देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 25 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराने के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू (SS Sandhu) ने पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अधिक से अधिक वेंडर्स को प्रोत्साहित करने के लिए योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। क्षेत्रों में कैंप आयोजित कर प्रलेखन आदि का कार्य पूरा कराए जाएं।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने एसएलबीसी को बैंकों को भी अस्वीकृत आवेदनों के तेजी से निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि बैंक वेंडर द्वारा पहले अंश के 10 हजार जमा करने के बाद दूसरे और तीसरे अंश के 20 हजार और 50 हजार के आवेदनों की स्वीकृति में देरी न लगाएं।

इस मौके पर सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी,अपर सचिव शहरी विकास नवनीत पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Bulk Drug Park

1472 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क का होगा निर्माण,फेज-1 की विकास प्रकिया शुरू

Posted by - December 22, 2023 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश में औद्योगिक…
Manohar Lal Khattar

कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए हरित ऊर्जा व सौर ऊर्जा पर अधिक ध्यान केन्द्रित किया जाए: मनोहर लाल

Posted by - November 15, 2024 0
लखनऊ। केन्द्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar)  ने उ0प्र0 में पहली बार आयोजित डिस्ट्रीब्यूशन…