मकर संक्रांति

मकर संक्रांति: संगम पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, 42 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

1159 0

प्रयागराज। मकर संक्रांति पर संगम में डुबकी लगाने के लिए आस्था का जन सैलाब बुधवार को उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं का संगम रेती पर हुजूम आधी रात से ही लगना शुरू हो गया था। ठंड के बावजूद भोर से ही स्नान और दान करने की होड़ मच गई।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्तरायण होने के साथ ही पुण्य काल में संगम के आठ किमी लंबे घाटों पर डुबकी लगी

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्तरायण होने के साथ ही पुण्य काल में संगम के आठ किमी लंबे घाटों पर डुबकी लगी। मकर संक्रांति के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच 42 लाख से अधिक भक्त संगममें डुबकी लगा चुके हैं।

मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए मंगलवार को ही माघ मेला क्षेत्र में अन्नक्षेत्र खुल गए। जगह-जगह शिविरों में अन्न दान, वस्त्र दान दिन भर चला। संतों, संन्यासिनियों के अलावा भक्तों ने संगम पर स्नान के साथ ही दान किया।

अमेजन भारत में एक अरब डॉलर का करेगा निवेश, SME को डिजिटल बनाने पर जोर 

सुलेमसराय में भी शिविर लगाया गया। यहां दिन भर तिलकुट व तिल से बनी अन्य वस्तुओं का दान किया जाता रहा। जगदीश रैंप के पास महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज के बालाजी आश्रम शिविर में अन्नक्षेत्र शाम को चालू हुआ। यहां शिविर के भीतर से लेकर सड़क की पटरियों तक प्रसाद के लिए कतारें लगी रहीं।

संगम नोज पर स्नान के साथ ही तिल, गुड़ व खिचड़ी के दान की होड़ मची रही

इसी तरह त्रिवेणी मार्ग पर मेला प्रशासन कार्यालय से पहले ऊं नम: शिवाय के अलावा मोरी मार्ग, दंडी स्वामी नगर व त्रिवेणी मार्ग पर बाबा रामकेवल दास, शारदानंद महाराज के शिविरों में भी अन्न-वस्त्र दान किया । संगम नोज पर स्नान के साथ ही तिल, गुड़ व खिचड़ी के दान की होड़ मची रही।

Related Post

CM Dhami

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Posted by - July 28, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित एफटीआई परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’…
Terrorist

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर

Posted by - June 12, 2022 0
पुलवामा: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 आतंकी (Terrorist) मारे गए। सुरक्षाबलों…
CM Dhami

सीएम धामी ने बेलडा प्रकरण की जांच 15 दिन के अंदर करने के दिए निर्देश

Posted by - June 23, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने आयुक्त गढवाल मण्डल और पुलिस  महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र को जनपद हरिद्वार के ग्राम बेलडा निवासी…