Anil Deshmukh

महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से अनिल देशमुख ने दिया इस्तीफा, 100 करोड़ की वसूली मामले में लगे थे आरोप

709 0

मुंबई। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh Resigns)  ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने बीते दिनों एक चिट्ठी लिख कर अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने का आरोप लगाया था। इसी के बाद से ही अनिल देशमुख हर किसी के निशाने पर थे। सोमवार को जब बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सीबीआई जांच को मंजूरी दी, तो अनिल देशमुख (Anil Deshmukh Resigns) ने अपना पद त्याग दिया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी थी सीबीआई जांच को मंजूरी

आपको बता दें कि परमबीर सिंह ने इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार सुबह ही निर्देश दिया था कि इन आरोपों की जांच सीबीआई करे। सीबीआई को अगले पंद्रह दिनों में एक शुरुआती रिपोर्ट देनी होगी, इसी के बाद ये तय होगा कि अनिल देशमुख पर FIR दर्ज होगी या नहीं।

Related Post

E-Transport

सीएम योगी ने बारिश वाले जिलों में तत्परता से राहत कार्य के दिए निर्देश

Posted by - July 7, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने तेज बारिश (Heavy Rain) के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों…
आतंकी साजिश नाकाम

आतंकियों की बड़ी साजिश हुई नाकाम, दिल्ली पुलिस ने IED बम के साथ तीन को किया गिरफ्तार

Posted by - November 25, 2019 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को आतंकी मामले की एक बड़ी सामने आई हैं। आज आतंकवादियों को बड़ी नाकामी हासिल हुई।…
RLSP- JDU Merge

RLSP-JDU के विलय की उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा, कहा- एक विचारधारा के लोगों का साथ रहना है जरूरी

Posted by - March 14, 2021 0
पटना। आरएलएसपी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आधिकारिक तौर पर आरएलएसपी के जेडीयू में विलय की घोषणा कर दी…