महाराज और एयर इंडिया दोनों बिकाऊ हैं’- कांग्रेस ने मीम शेयर कर सिंधिया पर साधा निशाना

737 0

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने बड़ा इनाम दिया है, उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। यह पद उन्हें मध्य प्रदेश में सीएम कमलनाथ की सरकार गिराने और भाजपा को राज्य में सत्ता में वापस लाने के करीब सवा साल बाद दिया गया है। उनके कैबिनेट मंत्री बनने पर कांग्रेस ने उन पर तंज कसा, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने उनकी तुलना एयर इंडिया से करते हुए एक मीम शेयर किया।

मीम में एयर इंडिया के विमान और सिंधिया की तस्वीरों के साथ लिखा गया है, ‘‘आइए महाराज, हम दोनों बिकाऊ हैं।” ‘रब ने बना दी जोड़ी।’ मीम के वायरल होने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- यह कांग्रेस की हताशा को दिखाता है।

श्रीनिवास ने जो मीम साझा किया गया है, उसमें एयर इंडिया के विमान और सिंधिया की तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘आइए महाराज, हम दोनों बिकाऊ हैं।’ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष ने इसे साझा करते हुए कटाक्ष किया, ‘रब ने बना दी जोड़ी।’

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया जैसे युवा नेता को निशाना बनाने के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना विपक्षी पार्टी की हताशा को दिखाता है। ‘बिकाऊ’ शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए भाटिया ने कहा कि यह उन लोगों की ओर से कहा जा रहा है, जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं।

Related Post

cm yogi

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर योगी आदित्यनाथ सरकार का कड़ा रुख

Posted by - December 5, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू…
Mamta angry on amit shah

कूचबिहार मामले पर बोलीं ममता बनर्जी , अमित शाह के निर्देश पर हो रही साजिश

Posted by - April 10, 2021 0
कोलकाता । कूचबिहार के सीतलकूची घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
cm yogi

विकास कार्यों के साथ सीएम के हाथों मिलेगी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

Posted by - June 19, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के हाथों मंगलवार को बाढ़ बचाव, पेयजल समेत 2604 करोड़ रुपये की 727 विकास…
यासीन मलिक

यासीन मलिक 22 तक एनआईए की हिरासत में, आतंकियों की मद्द कराने का आरोप

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों को धन मुहैया कराने के मामले में…