महंत धर्म दास ने बोली ये बात, सीएम को मिला हनुमान का आशीर्वाद

1466 0

प्रयागराज: सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह प्रयागराज पहुंचने बाद तीनों अनी अखाड़े, पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा, पंच निर्मोही अनी अखाड़ा और पंच दिगंबर अनी अखाड़े की धर्म ध्वजाएं लहराईं। इसके बाद मेला क्षेत्र में मौजूद अन्य अखाड़ों में जाकर संतों-महंतों और महामंडलेश्वरों के साथ आयोजन को लेकर चर्चा की।

ये भी पढ़ें :-एनडीए और जदयू की रहे हुई अलग,नीतीश कुमार ने कहा नहीं करेंगे समर्थन

इसके बाद सेक्टर 16 में सबसे पहले निर्मोही अनी अखाड़ा फिर नया उदासीन, बड़ा उदासीन, अटल अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा, जूना अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा का भ्रमण किया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़ा में भ्रमण कर अखाड़े में संतों के साथ भोजन किया। इससे पहले सीएम योगी ने त्रिवेणी बांध स्थित लेटे हुए बड़े हनुमान जी का दर्शन किया।

ये भी पढ़ें :-डीएम ने अतीक अहमद को कारागार से हटाकर दूसरी जेल में भेजने के लिए लिखा पत्र 

जानकारी के मुताबिक महंत नरेंद्र गिरी ने बताया कि, सीएम ने सभी अखाड़ों का भ्रमण कर आयोजन को लेकर चर्चा की। सीएम आयोजन कार्य को लेकर  संतुष्ट दिखे।निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत और राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन के मुख्य पक्षकार श्रीमहंत पुष्कार श्री महंत धर्म दास ने कहा कि, अखाड़ें में धर्म ध्वजा फहराने के साथ सीएम को हनुमान की ओर से यह आशीर्वाद दिया गया कि राम मंदिर उनके ही कार्यकाल में बने और वही उस मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंट रखे।

Related Post

राष्ट्रपति कोविन्द, पीएम मोदी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - October 2, 2021 0
नई दिल्ली।  महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें…
TMC Leader Sheikh Alam

TMC नेता शेख आलम की भड़काऊ बयान, 30 फीसदी मुस्लिम इकट्ठा हुए तो बन जाएगा चार पाकिस्तान

Posted by - March 25, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनावों के सांप्रदायिकरण का आरोप लगता रहता है, लेकिन नेताओं के बयान इसे सही भी ठहराते हैं।…
AK Sharma

प्रभारी मंत्री ने आगरा में पर्यटकों की संख्या में आई कमी पर व्यक्त की चिंता

Posted by - July 22, 2023 0
आगरा/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा (AK Sharma) ने अधिकारियों की उपस्थित…