महाशिवरात्रि

Maha Shivratri 2020 : महाशिवरात्रि पर ये वस्त्र करें धारण, तो शिव जी होंगे प्रसन्न

1689 0

नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन महीने की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन व्रत और उपवास करने का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। महाशिवरात्रि के पवित्र दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने वो जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए पूरे मन से करती हैं व्रत 

इसलिए महाशिवरात्रि के दिन कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को पूरे मन से करती हैं। जिस तरह से व्रत में विधि-विधान से पूजा करना जरूरी होता है। उसी तरह से पूजा के समय सही कपड़ों का चयन भी बहुत जरूरी होता है। तो चलिए जानें कि जब भी आप भगवान शिव की पूजा करने जा रहीं है तो कौन से वस्त्रों को धारण करें?

CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं की सुमित्रा महाजन ने की तारीफ 

भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना माना जाता है अच्छा 

भगवान शिव की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पूजा करते समय भूलकर भी काले कपड़े न पहनें। बताया गया है कि भोलेनाथ को काला रंग बिल्कुल पसंद नहीं है। काले वस्त्र से वे क्रोधित हो जाते हैं।

शिव जी की अराधना करते समय अगर हरे कपड़े नहीं है तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र  कर सकते हैं धारण 

शिव जी की अराधना करते समय अगर हरे कपड़े नहीं है तो आप लाल, सफेद, पीला, आसमानी और केसरिया वस्त्र धारण कर सकते हैं। सुबह उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। एक बात का खास ख्याल रखें आपके कपड़े सूती के हो, क्योंकि इन्हें शुद्ध माना जाता है। इसके अलावा ऐसा भी माना जाता है कि ये हल्के और आरामदायक होते हैं जिस वजह से पूजा करते वक्त ध्यान नहीं भटकता। पुरुषों को पूजा करते समय धोती पहननी चाहिए, क्योंकि मंत्रोच्चार करते हुए पुरुषों को दो से अधिक वस्त्र नहीं धारण करने चाहिए।

Related Post

Bandaru Dattatreya

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

Posted by - April 29, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya) से आज राजभवन हरियाणा में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार…
Naxalite Encounter

सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह नक्सली ढेर

Posted by - March 27, 2024 0
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच मुठभेड़…