Maha Kumbh police was fully alert on Paush Purnima

एकता का महाकुंभ: पुलिस बनी मददगार, विनम्रता से जीता दिल

300 0

महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा देखने को मिली। करोड़ों की संख्या में लोग पुण्य स्नान के लिए संगम तट की ओर उमड़ पड़े। इस दौरान जो सबसे अनूठी चीज देखने को मिली वो पुलिस का व्यवहार। यूं तो श्रद्धालुओं को राह दिखाने के लिए मेला प्रशासन की ओर से 800 के करीब साइनेजेस लगाए गए हैं, लेकिन राह दिखाने के लिए योगी सरकार की पुलिस (Police) पर लोगों ने ज्यादा भरोसा दिखाया। पांटून ब्रिज हो या सेक्टर, श्रद्धालु जब भी पुलिस बल से कहीं भी जाने की राह पूछते तो पुलिस कर्मी उन्हें पूरी विनम्रता के साथ उनके गंतव्य के लिए राह दिखा देते। पुलिस की यह विनम्रता देखकर श्रद्धालु भी बेहद खुश नजर आए।

दो महीने तक कराई गई है ट्रेनिंग

महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर इस बार योगी सरकार के निर्देश पर बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग कराई गई है। परेड स्थित पुलिस लाइन में लगातार दो महीने तक पुलिसकर्मियों को बिहेवियर की ट्रेनिंग कराई गई है, जिसका असर सोमवार को पहले स्नान पर्व पर दिखाई दिया।

बड़ी संख्या में लोग पुलिसकर्मियों से पांटून ब्रिज पर आने और जाने के विषय में जानकारी लेते रहे। इसी तरह, सेक्टर की जानकारी के लिए भी पुलिसकर्मी ही श्रद्धालुओं की पहली प्राथमिकता रहे। खास बात ये थी कि पुलिसकर्मियों ने भी कुशल व्यवहार का परिचय देते हुए पूरी विनम्रता से श्रद्धालुओं की मदद की। यही नहीं, पुलिसकर्मी बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग लोगों की मदद करते भी नजर आए।

हर चौराहे पर पुलिस सहायता बूथों पर तैनात रहे जवान

पहले स्नान पर्व पर भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए घाटों पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया, जबकि पांटून ब्रिज पर भी एंट्री और एग्जिट प्वॉइंट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स का डेप्लॉयमेंट नजर आया। गंगा के दोनों तरफ सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस सहायता बूथों की स्थापना की गई थी, जहां पर पुलिस कर्मी चौकन्ने और मुस्तैद नजर आए।

पौष पूर्णिमा पर महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं

चौराहों पर वॉच टावर पर भी पुलिस बल सक्रिय रहे और उन्होंने हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी। एसएसपी महाकुम्भ राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है। एक दिन पहले से ही सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं। घाटों पर भी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

Related Post

Maha Kumbh

प्रयागराज महाकुम्भ में 35 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को मिला घर जैसे माहौल में ठहरने का अवसर

Posted by - March 7, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को घर जैसा खाना और घर जैसा माहौल मिले इसे देखते…
AK Sharma

गांव-गांव में कैंप लगाकर आम जन को दें योजना का लाभ: एके शर्मा

Posted by - December 9, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने वाराणसी प्रवास के दौरान रोहनिया स्थित विद्युत उपकेंद्र पर…
cm yogi

उमंग से मनाएं पर्व, कहीं भी उत्पन्न न हो भगदड़ या अव्यवस्था की स्थिति: सीएम योगी

Posted by - October 4, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की पावन नवमी एवं विजयदशमी (दशहरा) की शुभकामनाएं…
Neha Sharma

नेहा शर्मा ने लेगेसी वेस्ट साइट का किया निरीक्षण, भूमि के उपयोग के दिये निर्देश

Posted by - November 19, 2022 0
लखनऊ। निदेशक स्थानीय निकाय नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने लखनऊ के मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट के निकट लेगेसी वेस्ट…