Pushkar Singh Dhami

मदन कौशिक ने धामी के साथ राज्यपाल से की मुलाकात

705 0

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक (Madan Kaushik) ने सोमवार सांय 6 बजे राजभवन (Raj Bhavan) में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल (Governor) को सौंपा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : हाय रे महंगाई! दूध, पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़े घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम

Related Post

Incubation Centers

उत्तर प्रदेश में नवाचार की नई परंपरा, इनक्यूबेशन सेंटर बने विकास के अग्रदूत

Posted by - December 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने पिछले आठ वर्षों में इनक्यूबेशन (Incubation Centers) आधारित नवाचार को…
PM Modi

वाराणसी में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित, 6,322 करोड़ की देंगे सौगात

Posted by - April 27, 2026 0
वाराणसी : शिव की नगरी काशी में मंगलवार (28 अप्रैल) को मातृ शक्तियों का सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…