पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने गिनाई अपनी प्राथमिकता

914 0

लखनऊ। लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर बनकर इतिहास रचने वाले सुजीत पांडेय ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आयुक्त प्रणाली यूपी के लिए एक बड़ा बदलाव है। सरकार ने उन पर जो भरोसा जताया है उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
सुजीत पांडेय ने कहा कि उनकी और टीम की पूरी कोशिश होगी कि नागरिक केंद्रित सेवाओं में और सुधार किया जाए। यूपी 112, यूपी कॉप एप जैसी जन सुविधाओं को और बेहतर करने के प्रयास किए जाएंगे।

निर्भया केस का दोषी विनय बोला-पापा एक बार गले तो लगा लो… 

उन्होंने कहा कि इन सबके लिए उन्हें और अधिक मेहनत करनी होगी। पांडेय ने कहा कि नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही नई जिम्मेदारियां मिल रही हैं। इससे चुनौतियां बढ़ जाती हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जो अधिकार उन्हें मिल रहे हैं उनका हम निष्पक्ष रूप से सोच समझ कर सदुपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब का सिर्फ एक उद्देश्य होना चाहिए कि इससे आम जन को कितना फायदा हो। यही शासन की मंशा भी है।

Related Post

CM Yogi

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

Posted by - March 14, 2026 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को सहारनपुर पहुंचे और जनपद भ्रमण के दौरान सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मेला…
Cm Yogi holds meeting

CM योगी ने दिए निर्देश, धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक

Posted by - April 11, 2021 0
लखनऊ।  कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने लखनऊ में कोविड-19 के उपचार…