CAA का समर्थन

लखनऊ : CAA के समर्थन में उतरा नागरिक एकता मंच, निकाली रैली

925 0

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA)  के समर्थन में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को एक रैली निकाली गई। यह रैली नागरिक एकता मंच के बैनर तले निकाली गई थी। रविवार सुबह हुसेड़िया चौराहे से लेकर हनीमैन चौराहा गोमतीनगर तक निकाली गई।

वक्ताओं ने CAA को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को प्रकाश डाला

इसके बाद हनीमैन चौराहे के पास स्थित पार्क में विराट शाखा के तत्वावधान में CAA के समर्थन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में वक्ताओं ने CAA को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को प्रकाश डाला। इसके साथ ही संगोष्ठी में मौजूद सभी लोगों का आह्वान किया कि ज्यादा से लोगों से मिलकर। इस कानून को लेकर जनजागरूता अभियान चलाएं।

बंद हो रही मोदी सरकार की ये स्कीम, बस तीन दिन है आपके पास मौका 

CAA के समर्थन में नारेबाजी करते हुए भारत माता के जय का उद्धोषकर अपनी आवाज बुलंद की

CAA समर्थन रैली लोक जागरण मंच की ओर से बुलाई गई थी। इस दौरान शामिल लोग CAA के समर्थन में नारेबाजी करते हुए भारत माता के जय का उद्धोषकर अपनी आवाज बुलंद की। इस रैली में हर वर्ग के लोग शामिल हुए और नागरिकता संशोधन कानून पर अपना समर्थन जताया है। इस रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक नंद किशोर, एकल विद्यालय प्रचारक संतोष शोले,  नगर कार्यवाह आरएन सिंह, नगर सह कार्यवाह ज्योति प्रकाश, संजीव सारस्वत,  डॉ. डीपी पाठक, अभय सिंह, राधेश्याम सिंह तोमर (श्याम ज्वैलर्स) , राघवेंद्र श्रीवास्तव, रसानंद सिंह, पीयूष सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल थे।

Related Post

PM Modi With CDS

CDS ने की PM मोदी से मुलाकात, रिटायर हुए सशस्त्र बलों के चिकित्साकर्मियों को ड्यूटी पर वापस बुलाया

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत के साथ एक बैठक कर कोरोना…
farmers

किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कॉल सेंटर कम हेल्प डेस्क की होगी स्थापना

Posted by - October 14, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों (Farmers) को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के साथ ही योगी सरकार (Yogi Government) उनकी आमदनी…
Ramlala

31 दिसंबर को मनाई जाएगी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ

Posted by - December 26, 2025 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) की दूसरी वर्षगांठ आगामी 31 दिसंबर 2025 को श्रद्धा,…