Lucknow Nagar Nigam

लखनऊ नगर निगम ने शुरू किए दो नए शवदाह गृह

1808 0
लखनऊ । राजधानी लखनऊ में विगत 4 दिनों से लगातार बैकुंठ धाम भैंसा कुंड पर डेड बॉडी के अंतिम संस्कार के लिए लाइन लग रही है। इन घाटों पर प्रतिदिन 20 से 25 डेड बॉडी का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। यहां पर संचालित विद्युत शवदाह गृह पर अत्यधिक भीड़ होने के कारण लगातार लाइन लग रही है। ऐसे में नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने दो नए हरित शवदाह गृह शुरू किए हैं, ताकि लोगों की परेशानी दूर हो।

राजधानी लखनऊ में नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) ने दो नए हरित शवदाह गृह शुरू किए हैं ताकि लोगों को मरीजों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके।

वायु प्रदूषण पर लगेगी रोकथाम

महापौर संहिता भाटिया ने बताया कि हरित शव दाह गृह के प्रयोग से वायु प्रदूषण पर रोक लगेगी। इसके साथ ही लकड़ी की कम खपत होने से पेड़ों को भी सुरक्षा मिलेगी। इसमें चिमनी द्वारा धुआं साफ होकर ही ऊपर जाएगा। साथ ही इसमें समय की भी बचत होगी 3 घंटे में अंत्येष्टि संस्कार संपन्न हो जाएगा और राख नीचे इकट्ठी हो जाएगी। ऐसे में अगले दिन के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

नगर निगम ने चलाया अभियान

राजधानी में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम की टीम ने अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मास्क ना लगाने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। इस अभियान के तहत नगर निगम ने 27,500 रुपये का जुर्माना वसूला. लोगों को मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील की गई।

राजधानी लखनऊ में घाटों पर लगातार बड़ी संख्या में शव पहुंच रहे हैं। इन घाटों पर लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। हालात इतने बदतर हैं कि यहां पर टोकन भी बांटे जा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम ने भैंसा कुंड स्थित बैकुंठ धाम पर दो नए हरित शव दाह गृह जनता को समर्पित किए, जिससे यहां लगने वाली लाइन से निजात मिल सके।

Related Post

AK Sharma

नये कनेक्शन देने में देरी और अनावश्यक अड़ंगा भी बर्दाश्त नहीं होगा: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को सख्त निर्देश देते…
Disaster Relief

आपदा राहत प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार, वर्ष 2025-26 में जारी किए 710.12 करोड़ रुपये

Posted by - January 31, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बाढ़, भूकंप, सूखा, अग्निकांड, शीतलहर एवं मानव-जीव संघर्ष जैसी आपादाओं (Disaster) से प्रभावित लोगों को राहत…
CM Yogi

पहले की तुलना में आज सफाई बहुत अच्छी हुई है, पहले शहरी क्षेत्र कूड़े से लदे होते थे: सीएम योगी

Posted by - March 12, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जो विकास भी…
CM Yogi in Janta Darshan

जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से दें ध्यान, कराएं संतुष्टिपरक समाधान: सीएम योगी

Posted by - March 13, 2023 0
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में आए लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आश्वस्त…