Pushkar Singh Dhami

भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे: सीएम धामी

617 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में भगवान महावीर स्वामी (Lord Mahavir Swami) एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी द्वारा दी गयी शिक्षा समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करती रहेगी। भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अहिंसा को परम धर्म माना और समाज को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. भीमराव बाबा साहेब अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना। डॉ. अंबेडकर ने समाज से अश्पृश्यता एवं कुप्रथाओं को मिटाने, समरसता स्थापित करने और पिछड़े तबके को मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: प्रदेश सरकार ने 78 करोड़ रुपये के बजट का किया प्रावधान

Related Post

SURABHI NARSHIMHA

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वनदेवी ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया

Posted by - March 20, 2021 0
हैदराबाद। पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की बेटी  और टीआरएस उम्मीदवार सुरभि वनदेवी (Surabhi Vani Devi) ने स्नातक एमएलसी निर्वाचन…
CM Yogi addressed a public meeting in Sasaram assembly constituency.

‘पांच पांडवों’ ने लिया है संकल्प, बिहार में फिर जंगलराज नहीं आने देना हैः योगी

Posted by - November 5, 2025 0
सासाराम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान को…
Hospitality

हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में निवेशकों की पसंद बना पूर्वांचल

Posted by - June 17, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की मंशा शुरुआत से ही प्रदेश को टूरिज़्म और हॉस्पिटैलिटी (Hospitality) के क्षेत्र देश…
CM Yogi

अटल जी ने जिस यूपी की आधारशिला रखी थी, उसको आगे बढ़ा रही डबल इंजन की सरकार: सीएम योगी

Posted by - December 25, 2023 0
आगरा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की 99वीं जयंती पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…