राम प्रसाद चौधरी

बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर

1759 0

बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 में बस्ती से गठबंधन के प्रत्याशी बसपा नेता राम प्रसाद चौधरी को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ा है। इसके बाद उनको तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: कालभैरव के दर्शन के बाद पीएम ने वाराणसी में नामांकन किया दाखिल 

राम प्रसाद चौधरी ने 22 अप्रैल को किया था अपना नामांकन 

बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता  चौधरी प्रदेश में मायावती की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में बस्ती से मैदान में उतरे हैं। गठबंधन में बस्ती संसदीय सीट बहुजन समाज पार्टी के हिस्से में है। राम प्रसाद चौधरी ने 22 अप्रैल को अपना नामांकन किया था।

ये भी पढ़ें :-भारत की इंटेलिजेंस रिपोर्ट, अधिकारियों ने मुझ तक नहीं पहुंचाई : राष्ट्रपति मैत्रिपाला

भाजपा व बसपा के महावत वही ,लेकिन कांग्रेस ने अपना चेहरा बदल दिया

बता दें कि  चौधरी प्रत्याशी घोषित होने के बाद से प्रचार में लगे थे। बस्ती में इस बार लोकसभा का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होगा। चुनाव में सभी योद्धा पुराने हैं। भाजपा व बसपा के महावत वहीं है,लेकिन कांग्रेस ने अपना चेहरा बदल दिया है। पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ रहे राजकिशोर सिंह पूरे कुनबे के साथ कांग्रेसी हो गए हैं। सपा-बसपा गठबंधन से पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और भाजपा से सांसद हरीश द्विवेदी प्रत्याशी बनाए गए हैं।

Related Post

राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर राहुल ने दायर किया सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। ‘चौकीदार चोर है’ वाले बयान पर कांगेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।उन्होंने मीनाक्षी लेखी…
CM Yogi paid tribute to Dr. Syama Prasad Mukherjee

राष्ट्रनायक मुखर्जी के सपने को प्रधानमंत्री मोदी ने किया साकार : योगी

Posted by - June 23, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें…
Ghats

Mahakumbh-2025: प्रयागराज के गंगा और यमुना के घाटों का कायाकल्प कर रही है योगी सरकार

Posted by - September 1, 2024 0
प्रयागराज: योगी सरकार बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की तर्ज पर कुंभ नगरी प्रयागराज के घाटों (Ghats) का पुनरुद्धार करा…