अमित शाह

पीएम मोदी के बाद बीजेपी अध्यक्ष ने किया मतदान, लोगों से की ये अपील

1059 0

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार यानी आज देशभर में 117 सीटों पर मतदान जारी है, जिसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाये हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: तीसरे चरण की वोटिंग आज, वोट डालने से पहले पीएम ने लिया मां का आशीर्वाद 

आपको बता दें पीएम मोदी के बाद अब गुजरात की गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने अहमदाबाद के नारणपुरा में अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सोनल साह ने भी मतदान किया।

वहीँ पीएम मोदी ने अहमदाबाद में वोट डालने के बाद कहा कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का मौका मिला. गुजरात से इस महान लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी करने का अवसर मिला. जैसे कुंभ के मेले में स्नान कर के एक पवित्रता का आनंद आता है, वैसे ही लोकतंत्र के इस महान पर्व में मतदान कर मैं पवित्रता की अनुभूति करता हूं. मैं देश के सभी भाईयों बहनों से आग्रह करूंगा कि अभी लोकतंत्र के इस पर्व में जहां- जहां वोटिंग बाकी है, वहां जमकर वोटिंग करें।

ये भी पढ़ें :-राफेल मुद्दे पर मुझसे डिबेट करने के बाद देश को अपना मुंह नहीं दिखा पाएंगे पीएम- राहुल गांधी 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद में निशान सेकेंड्री स्कूल पहुंच कर उन्होंने वोट डाला है।बता दें कि वह गांधीनगर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

Related Post

Rahul Gandhi

पीएम मोदी को ‘माफीवीर’ बनना होगा, अग्निपथ वापस लेना पड़ेगा: राहुल गांधी

Posted by - June 18, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को अग्निपथ (Agneepath) योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधते…

Navratri 2019: महाष्टमी पर अपने रिश्तेदारों को भेजे शुभकामना का ये खास संदेश

Posted by - October 4, 2019 0
लखनऊ डेस्क। नवरात्रि में अष्टमी तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप…

श्री कृष्ण को जन्माष्टमी पर चढ़ाते हैं छप्पन भोग, जानें इसका महत्व

Posted by - August 24, 2019 0
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन हर साल जन्माष्टमी (Janmashtami) के रूप में मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार आज…