पीएम और राहुल की अपील

लोकसभा चुनाव 2019: देशवाशियों से पीएम -राहुल की अपील, बेहतर भविष्य के लिए करें वोट

1167 0

नई दिल्ली। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। वहीं अति संवेदनशील इलाको में साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हो चुके हैं। 91 लोकसभा सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें :-रायबरेली से सोनिया तो अमेठी से स्मृति ईरानी आज भरेंगी नामांकन, इस दौरान मौजूद रहेंगे ये नेता 

आपको बता दें लोकसभा चुनाव मतदान के लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा पहले मतदान, फिर जलपान। अपने पहले ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनावों के लिए आज पहले चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में जरूर हिस्सा लें। अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान।’

ये भी पढ़ें :-झारखंड : बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी पार्टी, बोले-सच बोलने की मिली सजा 

वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष ने भी लोगों से समझदारी से वोट करने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘न तो दो करोड़ नौकरी, न खातों में 15 लाख रुपये और न ही अच्छे दिन मिले। इसके बजाए कोई नौकरी नहीं, नोटबंदी, किसानों का दर्द, गब्बर सिंह टैक्स, सूट-बूट सरकार और राफेल, झूठ, अविश्वास, हिंसा, नफरत और डर मिला। आप आज भारत की आत्मा के लिए वोट करें। उसके भविष्य के लिए वोट करें। समझदारी से मतदान करें।’

ये भी पढ़ें :-झारखंड : बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी ने छोड़ी पार्टी, बोले-सच बोलने की मिली सजा 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी के अमित शाह ने हर राज्य की भाषा में लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो रहे हैं। मैं प्रत्येक मतदाता से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर निकलें और मतदान करें। लोकतंत्र की शक्ति आपके एक वोट में निहित है, आपका एक मत इस महान राष्ट्र का भविष्य तय करेगा।’

Related Post

CM Yogi

महंत नृत्य गोपाल दास से मिले सीएम योगी, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Posted by - June 15, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतों से मिले और उनका हालचाल जाना। गुरुवार…
अनिल कपूर

सोशल मीडिया पर मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपनी लवस्टोरी का किया खुलासा

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर अपनी लवस्टोरी शेयर की…
PM Modi

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Posted by - June 23, 2022 0
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi…
Amit Shah

हजारों शहीद परिवारों के घरों की मिट्टी से बन रहा है सैन्य धाम: अमित शाह

Posted by - January 28, 2022 0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रुद्रप्रयाग में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करने के बाद यहां पूर्व…