Voting

Lok Sabha Election: पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर नामांकन शुरू

457 0

रायपुर। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) के लिए पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट बस्तर पर नामांकन (Nomination) प्रकिया शुरू हो गयी।

राज्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रथम चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

प्रथम चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर कार्यालयीन दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दाखिल कर सकते हैं।

Lok Sabha Election: पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, इतनी जमा करनी होगी जमानत राशि

उऩ्होने बताया कि प्रथम चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी जबकि 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 19 अप्रैल को होंगा।

इस सीट पर भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नही किया हैं।इस सीट से वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सांसद है।

Related Post

खेल रत्न

महिला पहलवान विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा भारतीय कुश्ती महासंघ

Posted by - May 31, 2020 0
  लखनऊ। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) महिला खिलाड़ी विनेश फोगाट का नाम खेल रत्न के लिए भेजेगा। यह लगातार दूसरी…
CM Dhami

सीएम धामी ने श्री घंटाकर्ण मंदिर गजा के किए दर्शन

Posted by - May 30, 2023 0
टिहरी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने मंगलवार को घण्टाकर्ण मंदिर गजा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर घण्टाकर्ण देवता…

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जुलाई में मिलेंगे 12 करोड़ से अधिक टीके- स्वास्थ्य मंत्रालय

Posted by - July 7, 2021 0
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन आज एक बार फिर कोविड के दैनिक मामलों में…