प्रियंका गांधी

पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को वाराणसी से उतारने की तैयारी !

993 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेट पार्टी बड़ा दांव चलने की तैयारी की है। प्रथम चरण के मतदान के बाद चर्चा है कि कांग्रेस वाराणसी से मोदी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ाने की खबरें चर्चा में हैं।

प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी , लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना बाकी

मीडिया की चल रही खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह किया था। इसके बाद प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेना बाकी है।

ये भी पढ़ें :-राहुल गांधी से ये एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट 

प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के संबंध में कहा था कि पार्टी का फैसला उन्हें  होगा मंजूर

बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के संबंध में कहा था कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। कयास हैं कि कांग्रेस दूसरे चरण के मतदान के नामांकन की अंतिम तारीख को प्रियंका का नाम फाइनल कर भाजपा को चौंका सकती है।

प्रियंका की गंगा यात्रा भी प्रयागराज से शुरू हो कर वाराणसी के अस्सी घाट पर ही हुई थी खत्म

हालांकि प्रियंका ने कई मौकों पर वाराणसी से चुनाव लड़ने बात से कभी साफ इंकार नहीं किया है। रायबरेली में जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की बात की थी, तब भी उन्होंने वाराणसी का नाम लेकर टाल दिया था। इसके अलावा उनकी गंगा यात्रा भी प्रयागराज से शुरू हो कर वाराणसी के अस्सी घाट पर ही खत्म हुई थी।

Related Post

देवेंद्र फड़नवीस

महाराष्ट्र में मेरे पास बहुमत नहीं है, अब मैं इस्तीफा दे रहा हूं : देवेंद्र फड़नवीस

Posted by - November 26, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने बहुमत परीक्षण के 24 घंटे पहले ही अपना इस्तीफा देने का ऐलान कर…
CM Yogi

दहाड़कर बाघ अमर और बब्बर शेर पटौदी ने दी सीएम योगी को सलामी

Posted by - June 2, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM YOgi) ने रविवार को शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (गोरखपुर चिड़ियाघर) का भ्रमण एवं…
CM Yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित व संतुष्टिपरक निस्तारण के दिए निर्देश

Posted by - September 6, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग…
New Bridge on Ganga

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - March 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जनपद कानपुर में ट्रांसगंगा सिटी को शहर से जोड़ने…