प्रियंका गांधी

पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी को वाराणसी से उतारने की तैयारी !

953 0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेट पार्टी बड़ा दांव चलने की तैयारी की है। प्रथम चरण के मतदान के बाद चर्चा है कि कांग्रेस वाराणसी से मोदी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ाने की खबरें चर्चा में हैं।

प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी , लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना बाकी

मीडिया की चल रही खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आग्रह किया था। इसके बाद प्रियंका ने वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिए हामी भर दी है, लेकिन अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेना बाकी है।

ये भी पढ़ें :-राहुल गांधी से ये एक्ट्रेस ने किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट 

प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के संबंध में कहा था कि पार्टी का फैसला उन्हें  होगा मंजूर

बता दें कि पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने के संबंध में कहा था कि पार्टी का फैसला उन्हें मंजूर होगा। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। कयास हैं कि कांग्रेस दूसरे चरण के मतदान के नामांकन की अंतिम तारीख को प्रियंका का नाम फाइनल कर भाजपा को चौंका सकती है।

प्रियंका की गंगा यात्रा भी प्रयागराज से शुरू हो कर वाराणसी के अस्सी घाट पर ही हुई थी खत्म

हालांकि प्रियंका ने कई मौकों पर वाराणसी से चुनाव लड़ने बात से कभी साफ इंकार नहीं किया है। रायबरेली में जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे चुनाव लड़ने की बात की थी, तब भी उन्होंने वाराणसी का नाम लेकर टाल दिया था। इसके अलावा उनकी गंगा यात्रा भी प्रयागराज से शुरू हो कर वाराणसी के अस्सी घाट पर ही खत्म हुई थी।

Related Post

Teerath Singh Rawat

CM तीरथ ने पीएम मोदी को माना ‘भगवान’, जानें ऐसा क्यों कहा

Posted by - March 15, 2021 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह  (CM Tirath Singh Rawat) रावत रविवार को एक कार्यक्रम में हरिद्वार गए थे। उन्होंने अपने…
छपाक का प्रीमियर

फिल्म ‘छापक’ के प्रीमियर में हिस्सा होंगी ये लोग, फिल्म में सबने की यह अभिनय

Posted by - January 6, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म ‘छापक’ को लेकर काफी सुर्खियों में झाईं हैं।…