Wasim Rizvi

बगदादी और ओवैसी ए​क जैसे, वह जुबान से फैला रहे है आतंक : वसीम रिजवी

975 0

लखनऊ। शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ओवैसी की तुलना बगदादी से की है।

बता दें कि अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एआईएमआईएम प्रमुख व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी असंतुष्ट नजर आए थे। उन्होंने फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि मस्जिद की जमीन का कोई सौदा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को इस पर विचार करना चाहिए था।

ओवैसी भाषणों के जरिए आतंक फैलाने का कर रहे हैं काम

इसी को लेकर रिजवी ने औवेसी पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के पूर्व सरगना अबु बकर अल बगदादी और ओवैसी में कोई अंतर नहीं है। दोनों समान हैं। उन्होंने आगे कहा कि आतंक फैलाने के लिए बगदादी के पास हथियार ल गोला बारूद थे, वहीं ओवैसी जुबान (भाषणों) के जरिए आतंक फैलाने का काम कर रहे हैं।

ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए

वसीम रिजवी ने कहा कि यह सही वक्त है ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर प्रतिबंध लगने का है। उन्होंने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सर्वश्रेष्ठ निर्णय बताया और कहा कि मैंने अपने जीवन में इससे बेहतर फैसला नहीं देखा। इस फैसले से सब खुश हैं, बस, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ओवैसी इस फैसले से संतुष्ट नहीं है, ऐसे में ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।

Related Post

Jagroop

सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे जगरूप और मनप्रीत मुठभेड़ में ढेर, देखें वीडियो

Posted by - July 20, 2022 0
चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के शूटर्स जगरूप (Jagroop) उर्फ रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू को पंजाब पुलिस ने…
PM Surya Ghar Yojana

PM सूर्य घर योजना में कानपुर का शानदार प्रदर्शन, सोलर रूफटॉप में तीसरा स्थान

Posted by - January 15, 2026 0
लखनऊ/कानपुर नगर: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में उत्तर…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय 29 अगस्त को राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत

Posted by - August 28, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) गुरूवार 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के…