Shri Krishna

भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का एहसास कराएगा ‘लाइट एंड साउंड शो’

366 0

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna) की लीलाओं का अब नए अंदाज में देख सकेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइट एंड साउंड शो शुभारंभ कर दिया। लाइट एंड साउंड शो को देखकर श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna) लीलाओं का एहसास भी कर सकेंगे। लाइट एंड साउंड शो को एक बार में 250 लोग देख सकेंगे। इसके प्रतिदिन दो शो होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज मथुरा दौरे पर हैं। विशाल जनसभा और उ.प्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद सीएम योगी भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन- पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने यहां गर्भगृह और भागवत भवन के भी दर्शन किए। करीब 20 मिनट मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री लीला मंच पर पहुंचे। यहां पर सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए लेज़र लाइट एंड साउंड शो और लीला मंच का लोकार्पण किया।

लेजर एंड साउंड शो में 6 प्रोजेक्टर के जरिए भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कुरूक्षेत्र में दिए गए संदेश तक को प्रदर्शित किया जायेगा

सीएम योगी ने लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रदर्शित की जाने वाली श्री कृष्ण (Shri Krishna) लीलाओं का भी आनंद लिया। वह यहां करीब 30 मिनट रुके। लाइट एंड साउंड शो में 6 प्रोजेक्टर के जरिए भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कुरुक्षेत्र में दिए गए संदेश तक को नए अंदाज में प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण; भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का श्रद्धालुओं ने  किया दर्शन | The Chief Minister will inaugurate, the devotees will see the  pastimes of Lord Shri Krishna ...

लेजर लाइट से निकलने वाली विद्युत की रंग- बिरंगी किरणें जब श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर में बिखरी तो परिसर में मौजूद सभी लोगों को एक नई आभा का एहसास हुआ। बता दें कि श्री कृष्ण जन्मस्थान पर लाइट एंड साउंड शो के प्रतिदिन दो शो चलेंगे। प्रत्येक शो 30 -30 मिनट के होंगे। पहला शो रात 8 बजे और दूसरा शो रात 8:30 बजे शुरू होगा। लाइट एंड साउंड शो को एक बार में 250 दर्शक देख सकेंगे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुंभ-2025: योगी सरकार बना रही ‘सुरक्षित स्नान’ की ठोस कार्ययोजना

Posted by - October 21, 2024 0
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा को योगी सरकार सुनिश्चित करने जा रही है। विशेषकर…
Council School

परिषदीय बच्चों में भारतीय इतिहास, संस्कृति और धरोहरों के प्रति गर्व का बीजारोपण कर रही योगी सरकार

Posted by - October 21, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के परिषदीय विद्यालयों (Council School)  में पढ़ने वाले बच्चों के समग्र शैक्षिक…
AK Sharma

प्रधानमंत्री के विकसित भारत बनाने के संकल्प की दृष्टि से वैश्विक नगर बनाने को बढ़ाना है कदम: एके शर्मा

Posted by - December 25, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए…
AK Sharma

अब विश्वभर के राम भक्तों के लिए सांस्कृतिक राजधानी के रूप में जानी जाएगी अयोध्या धाम: एके शर्मा

Posted by - January 22, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा (AK Sharma) ने भगवान श्री राम के दिव्या व…