अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर रचा इतिहास

अफ्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर रचा इतिहास

1085 0

नई दिल्ली। अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से श्वेत और अश्वेत को लेकर बहस तेज है। इसी बीच अफ्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना की पहली अश्‍वेत महिला पायलट हैं।

लेफ्टिनेंट जे. जी. मेडलिन स्वीगल ने नौसैन्य फ्लाइट स्कूल पूरा  किया

यह जानकारी अमेरिकी नौसेना ने एक ट्वीट करते हुए दी कि लेफ्टिनेंट जे. जी. मेडलिन स्वीगल ने नौसैन्य फ्लाइट स्कूल पूरा कर लिया है। इसी महीने के अंत में उन्हें फ्लाइट अधिकारी का बैज दिया जाएगा, जिसे विंग्स ऑफ गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसी के साथ नौसेना वायु प्रशिक्षण कमान ने जानकारी दी कि स्वीगल नौसेना की पहली ज्ञात अश्वेत महिला टैकएयर पायलट हैं।

स्पाइस जेट 12 से 26 जुलाई तक यूएएई के लिए संचालित करेगी विमान सेवा

स्‍वीगल टेक्सास के किंग्सविले में रेडहॉक्स ऑफ ट्रेनिंग स्कवाड्रन 21 की जिम्मेदारी संभालेंगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, मेडलिन स्‍वीगल वर्जीनिया की रहने वाली है। उन्होंने साल 2017 में यूएस नवल एकेडमी से ग्रेजुएशन किया है। अधिकारियों ने बताया कि स्‍वीगल टेक्सास के किंग्सविले में रेडहॉक्स ऑफ ट्रेनिंग स्कवाड्रन 21 की जिम्मेदारी संभालेंगी।

मेडलिन स्वीगल का अमेरिकी नौसेना पायलट बनना बेहद खास

मेडलिन स्वीगल का अमेरिकी नौसेना पायलट बनना इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि अश्‍वेत नागरिक जार्ज फ्लॉइड की मौत के बाद बीते काफी समय से अमेरिका के कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसक प्रदर्शन किया था। साथ ही इस घटना के बाद अश्वेत लोगों के अधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई थी।

Related Post

CM Dhami's road show in Badaun

अभी अमेठी छोड़ी है वायनाड भी छोड़ेंगे राहुल गांधी : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 5, 2024 0
बदायूं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) रविवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य के लिए रोड शो करने…
CM Dhami

सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - March 24, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र में माह अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित…

कर्नाटक के नए सीएम पर हलचल तेज, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में ये 4 नाम आगे

Posted by - July 26, 2021 0
कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल जारी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज यानी सोमवार को विधानसभा में…
CM Dhami

सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

Posted by - June 26, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी…