court order

 लखनऊ: रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार लेखपाल की जमानत खारिज

762 0
लखनऊ। लखनऊ में रिश्वत लेने के एक मामले में सरोजनी नगर तहसील के लेखपाल (Lekhpal) रमेश कुमार प्रजापति की जमानत अर्जी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। विशेष जज मुकेश कुमार सिंह ने अभियुक्त के अपराध को गंभीर बताया है।

रिश्वत लेने के एक मामले में लेखपाल (Lekhpal) रमेश कुमार प्रजापति की जमानत अर्जी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। विशेष जज मुकेश कुमार सिंह ने अभियुक्त के अपराध को गंभीर करार दिया है। अभियुक्त के खिलाफ संतराम साहू ने 19 फरवरी, 2021 को शिकायत दर्ज करायी थी।

कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

दरअसल, अभियुक्त के खिलाफ संतराम साहू ने 19 फरवरी, 2021 को शिकायत दर्ज करायी थी। सरकारी वकील दुष्यंत मिश्र और पुष्पेंद्र सिंह की ओर से अभियुक्त की जमानत अर्जी का विरोध किया गया। सरकारी वकीलों का कहना था कि अभियुक्त खतौनी में शिकायतकर्ता के पिता का नाम सही करने के एवज में उनसे पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। उनकी शिकायत पर विजिलेंस की टीम ने अभियुक्त को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  जमानत की मांग करते हुए अभियुक्त की ओर से दलील दी गयी कि उसे इस मामले में उसे झूठा फंसाया गया है। वो लेखपाल के पद पर सालों से तैनात है लेकिन अबतक उसके ऊपर किसी भी तरह की अनियमितता अथवा अवैध मांग का आरोप नहीं लगा है।

अभियुक्त की ओर से ये भी कहा गया है कि उस पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। लिहाजा उसे जमानत पर रिहा किया जाये। उसके फरार होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं अभियुक्त की दलील का विरोध करते हुए कहा गया है कि उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसे जमानत पर रिहा किया जाता है. वो विवेचना को प्रभावित कर सकता है।

Related Post

Maha Kumbh

मां जानकी के मायके में महाकुम्भ का उल्लास, नेपाल के 50 लाख लोगों ने किया पवित्र स्नान

Posted by - February 19, 2025 0
महाकुम्भनगर: मां जानकी के मायके नेपाल में महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर जबरदस्त उल्लास देखा जा रहा है। महाकुम्भनगर में…
CM Yogi

महर्षि वाल्मीकि ने ही हम सबको भगवान राम के साथ साक्षात्कार कराया: सीएम

Posted by - October 9, 2022 0
लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) पहुंचे।…
Birsa Munda

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के वृहद स्वरूप को दर्शाने का माध्यम बनेगा जनजातीय गौरव उत्सव

Posted by - November 10, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी दिवस के संबंध में पूर्वालोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
Cancer treatment

प्रदेश के 64 हजार आयुष्मान भारत लाभार्थियों को मिला कैंसर का इलाज

Posted by - July 17, 2022 0
लखनऊ: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत प्रदेश में अब तक 64 हजार लोगों के कैंसर का…

अखिलेश यादव ने कानपुर से की ‘विजय रथ यात्रा’ की शुरुआत, बीजेपी ने साधा निशाना

Posted by - October 12, 2021 0
कानपुर। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी बिगूल कानपुर से फूंक दिया। जाजमऊ गंगा पुल…