शत्रुघ्न सिन्हा

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्होंने सबसे पहले पार्टी छोड़ी : शत्रुघ्न

992 0

धनबाद। फिल्म अभिनेता व कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्होंने सबसे पहले पार्टी छोड़ी।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि व्यक्ति से बड़ी पार्टी है, पार्टी से बड़ा देश

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि व्यक्ति से बड़ी पार्टी है। पार्टी से बड़ा देश है और देशहित में उन्होंने पार्टी छोड़ी है। गुरुवार को जिले के बाघमारा स्थित माटिगढ़ दुर्गा मंदिर परिसर में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के चुनावी सभा को संबोधित करने सिने स्टार सह कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे थे। इसके साथ में राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी थे।

कांग्रेस और जेएमएम हमेशा समाज को तोड़ने की करती है बात: जेपी नड्डा 

बाघमारा में भाजपा उम्मीदवार ढूलु को खामोश कहें, कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो को जिताने का काम करें

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी अंदाज में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार बाघमारा में भाजपा उम्मीदवार ढूलु को खामोश कहें। बाघमारा के कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो को जिताने का काम करें। जलेश्वर महतो के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प करें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओपी लाल, रणविजय सिंह, लग्नदेव यादव, राहुल महतो, इंदल यादव, महादेव महतो, चक्रधारी महतो, छोटेलाल महतो, मंजू देवी, झामुमो नेता वीरेंद्र पांडेय, रंजीत महतो, राजेन्द्र प्रसाद राजा सहित गठबंधन पार्टी के नेता व मुखिया शामिल थे।

Related Post

फिल्म ‘साहो’ समीक्षकों की उम्मीदों पर नहीं उतरी खरी, लेकिन दर्शकों का क्रेज अभी भी बरकरार

Posted by - September 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘साहो’ फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर भले ही खरी नहीं उतरी हो…
Yogi Adityanath

सीएम योगी के डर से राज्य में भाईचारा, रामनवमी पर कोई दंगा नहीं, तू तू मैं मैं भी नहीं

Posted by - April 13, 2022 0
लखनऊ: रामनवमी (Ram Navami) के अवसर पर कम से कम चार राज्यों ने सांप्रदायिक हिंसा और धार्मिक समूहों के बीच…

बर्थडे स्पेशल: महिमा का टेनिस प्लेयर के साथ जुड़ा था नाम, नहीं चल सका रिश्ता

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में भला कौन नही जानता…