Google Assistant

जानें कैसे अब ‘Google Assistant’ बच्चों को सुनाएगा कहानियां?

1276 0

नई दिल्ली। गूगल ने अपने असिस्टेंट में एक कमाल का फीचर जोड़ा है। जो भारतीय अभिभावकों के लिए बहुत ही ख़ास होने वाला है। गूगल का यह फीचर अब बच्चों को कहानियां पढ़कर सुनाएगा। जैसे ही आप Google Assistant को कमांड देंगे। वह तुरंत ही बच्चों को पंचतंत्र और बाकी की कहानियां पढ़कर सुनाना शुरू कर देगा।

Google Assistant में सिर्फ अंग्रेजी की कहानियां सुनाई जाएंगी, हो सकता है कंपनी जल्द ही हिन्दी कहानियों का  फीचर  अपडेट कर दे

बता दें कि अभी Google Assistant  में सिर्फ अंग्रेजी की कहानियां सुनाई जाएंगी, लेकिन हो सकता है कंपनी जल्द ही हिन्दी की भी कहानियों के लिए इस फीचर को अपडेट कर दे।

ये भी पढ़ें :-रिसर्च में खुलासा : पुरुषों की दाढ़ी में कुत्ते के बाल से ज्यादा खतरनाक बैक्टीरिया 

ऐसे कर सकते हैं एक्टिवेट, एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर ‘Hey Google, tell me a story’ कहना होगा

अगर आप चाहते हैं कि गूगल असिस्टेंट आपके बच्चों को कहानियां सुनाए तो इसके लिए आपको एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर ‘Hey Google, tell me a story’ कहना होगा। इसके बाद यह कहानी सुनाने लगेगा। बता दें कि गूगल असिस्टेंट झूठ कभी मत बोलो, लालच मत करो, झगड़ा मत करो, ऐसे संदेश देने वाली पंचतंत्र की कहानियों को भी पढ़कर सुना देगा।

चार देशों में लॉन्च किया यह फीचर,जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूनाइटेड स्टेट्स शामिल

गूगल ने ‘Tell me a story’ फीचर को चार देशों में लॉन्च किया है। जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूनाइटेड स्टेट्स शामिल हैं। गूगल असिस्टेंट के प्रोडेक्ट मैनेजर एरिक लिउ ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखकर बताया कि बेहतरीन कहानियां सुनने के लिए यूजर्स के एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस में गूगल प्ले बुक्स का लेटेस्ट वर्जन भी इंस्टॉल होना चाहिए। आपको बता दें कि इस फीचर को सबसे पहले 2018 में पेश किया गया था, लेकिन तब यह फीचर केवल गूगल होम डिवाइसेज पर ही उपलब्ध था।

Related Post

vivek oberoi

मुंबई पुलिस ने काटा चालान, तो विवेक ओबेरॉय बोले -प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया

Posted by - February 20, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (vivek oberoi) को बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने चालान…
डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

Posted by - March 29, 2020 0
बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग…
पूर्वा एक्सप्रेस

कानपुर: पूर्वा एक्सप्रेस में तेज धमाका, 12 डिब्बे पटरी से उतरे और 28 यात्री घायल

Posted by - April 20, 2019 0
कानपुर। यूपी के कानपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। रूमा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा से नई दिल्ली जा…
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण के हॉट फोटोशूट देख फैंस बोले- शादी के बाद सबसे बोल्ड तस्वीरें

Posted by - March 7, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर आए दिन अपने सभी…