CM Bhajan Lal

राजस्थान में कानूनों का हो रहा है प्रभावी क्रियान्वयन: सीएम भजनलाल

230 0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा है कि नए आपराधिक कानून शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और प्रदेश में कानूनों का प्रदेश में प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।

श्री शर्मा (CM Bhajan Lal) सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नवीन आपराधिक कानूनों के राजस्थान में क्रियान्वयन तथा प्रचार-प्रसार के संबंध में गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। देश में लागू तीन नवीन कानूनों में सजा की तुलना में न्याय पर अधिक जोर दिया गया है।

नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम हमारे संविधान की मूल भावना के अनुसार बनाए गए हैं। ये कानून आमजन को शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने (CM Bhajan Lal) कहा कि नवीन आपराधिक विधि में आपराधिक मामले के महत्वपूर्ण चरणों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है जिससे पीड़ित को त्वरित न्याय मिल रहा है। साथ ही पीड़ित को अपने साथ हुए अपराध की रिपोर्ट संबंधित क्षेत्र के थाने में दर्ज कराने की बाध्यता से मुक्ति मिली है।

Related Post

Ratri Gram Chaupal at Malsi Gram Sabha

“सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि ग्राम चौपाल में सुनी गईं समस्याएं, समाधान का मिला आश्वासन

Posted by - August 21, 2025 0
गैरसैंण: “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत मालसी ग्राम सभा में रात्रि ग्राम चौपाल (Ratri Gram…
CM Dhami honored the toppers of 10th-12th

हमारी सरकार ने परीक्षाओं में धांधली का रोका-सीएम धामी

Posted by - May 27, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मेधावी छात्र सम्मान…
G-20 in Uttarakhand

G-20 के लिए उत्तराखंड पहुंचने लगे विदेशी मेहमान, तिलक लगा किया गया स्वागत

Posted by - May 23, 2023 0
देहरादून। G-20 बैठक के लिए यहां विदेशी मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह विदेशी डेलिगेट्स…
236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे

ईरान से 236 भारतीय जैसलमेर पहुंचे, आइसोलेशन वॉर्ड में होगी स्क्रीनिंग

Posted by - March 15, 2020 0
जैसलमेर। ईरान से भारत लाए गये 236 भारतीय नागरिकों को लेकर दो विमान सुबह राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गये। सूत्रों…