G. Kishan Reddy

देश ही नहीं दुनिया के दिलों की भी लता दीदी ने जीता: जी. किशन रेड्डी

487 0

अयोध्या। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री  जी. किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज अयोध्या में लता मंगेश्कर चौक (Lata Chaowk) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुए  रेड्डी ने कहा कि अयोध्या को विश्व पर्यटक केंद्र बनाने के लिये प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और राज्य सरकार संयुक्त रुप से काम कर रही है।

रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढाने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि ‘’लता स्मृति चौक’’ आने वाली नवजवान पीढी को लता दीदी की याद दिलायेगा और उनके गीत,गज़ल और भजन सेना के जवानों और नागरिकों को राष्ट्रभक्ति के लिये प्रेरित करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि लता दीदी के जीवन के संघर्षों और मेहनत का ही नतीजा था कि उन्हें भारत रत्न पुरुस्कार से नवाज़ा गया। रेड्डी ने कहा कि लता दीदी ने विभिन्न भाषाओं में लगभग तीस हजार गाने और भजन गाये।

रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमे गर्व महसूस हो रहा है कि भारत रत्न लता जी की स्मृति में बने चौक के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) ने मुझे आमंत्रित किया है। लता जी ने भगवान राम चन्द्र जी के जीवन से सम्बंधित अनेको भजन गाये है, जो विभिन्न भाषाओं में गाये है हम दक्षिण राज्य से आते है हमारी मातृभाषा तेलगू है हम इनके भगवान राम से सम्बंधित भजन तेलगू में सुनते रहते है। हमारा मंत्रालय संस्कृति के उत्थान के लिए संकल्पित है इसके उत्थान में कोई कमी नही आने दी जायेगी।

Related Post

CM Yogi

हजारों वर्ष की परंपरा को नई ऊंचाई की ओर लेकर जाएगा काशी तमिल संगमम्ः सीएम योगी

Posted by - February 15, 2025 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने…
IIT Madras

वाराणसीः सरकारी स्कूल के बच्चों को पढ़ाएंगे आईआईटी मद्रास के शिक्षक

Posted by - March 31, 2023 0
वाराणसी। आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के फैकल्टी अब वाराणसी के सरकारी स्कूल के बच्चों को भी पढ़ाएंगे। आईआईटी मद्रास व…