लता ने दी सुरीली अवाज से श्रद्धांजलि

अटल की पहली पुण्यतिथि पर लता ने दी सुरीली अवाज से श्रद्धांजलि, सुने ​कविता

1428 0

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर आज पूरा देश श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। बता दें कि आज से ठीक एक साल पहले 16 अगस्त को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अटल जी की पहली पुण्यतिथि पर महान गायिका लता मंगेशकर ने भी अपनी सुरीली आवाज में श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपनी आवाज में अटल बिहारी वाजपेयी की कविता शेयर की है।

गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया है कि मेरे पिता समान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर, मैं उनको कोटि-कोटि प्रणाम करती हूं।

इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए अपनी सुरीली आवाज में एक कविता पढ़ी है। उन्होंने बोला कि आदमी न ऊंचा होता है, न नीचा होता है। आदमी न छोटा होता है, न बड़ा होता है। आदमी सिर्फ आदमी होता है। पता नही इस सीधे सपाट सत्य को दुनियां, क्यों नही जानती और अगर जानती है, तो मन से क्यों नहीं मानती।

फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर रिलीज , नागा साधु के लुक में ऐसे दिखे सैफ

बता दें कि जय जवान,जय किसान और जय विज्ञान का नारा देने वाले अटलबिहारी वाजपेयी की शख्सियत किसी चमत्कारी पत्थर से कम नहीं थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की जनता और राजनीति को समर्पित कर दिया था। भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

1924 में 25 दिसम्बर को जन्मे वाजपेयी जी शिक्षक के परिवार से ताल्लुक रखते थे। वाजपेयी के विरोधी और दुश्मन न के बराबर थे। यहां तक ​​कि उन्होंने इंदिरा गांधी को मां दुर्गा बताया था और अपनी ही पार्टी के सहयोगियों की व्यापक निंदा भी की थी।

Related Post

CM Yogi

सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू

Posted by - February 23, 2026 0
सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ी सफलता मिली…

अर्थव्यवस्था पर मनमोहन सिंह की सलाह मानना सरकार के देशहित में – शिवसेना

Posted by - September 4, 2019 0
नई दिल्ली। शिवसेना ने देश में मौजूदा आर्थिक मंदी पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का समर्थन किया है शिवसेना की…
हिजबुल कमांडर हारून हफज ढेर

जम्मू-कश्मीर: सेना से मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर हारून हफज ढेर

Posted by - January 15, 2020 0
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के जिला कमांडर हारुन हाफज को डोडा में एक मुठभेड़ में…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

लोकतंत्र में सहमति, असहमति बुनियादी सिद्धांत : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

Posted by - December 29, 2019 0
हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को हैदराबाद में कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर…