सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को, जानें किन राशि वालों के लिए होगा अशुभ

929 0

नई दिल्ली। वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ने जा रहा है। इस ग्रहण की महत्वपूर्ण बात ये है कि इस सूर्य ग्रहण में सूर्य, चंद्रमा के साथ ज्ञान, प्रगति और संतान का कारक ग्रह गुरु बृहस्पति ये तीनों ग्रह एक ही रेखा में होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभाशुभ होगा।

इन राशि वालों के लिए शुभ होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से राशिचक्र की ऐसी तीन राशियां हैं जिनको इस अवधि में बहुत ही शुभ फल प्राप्त होंगे। इसमें कर्क, धनु और कुंभ राशि के जातकों को लाभकारी परिणाम प्राप्त होंगे। जबकि अन्य राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण बहुत ज्यादा लाभकारी नहीं होगा। इनमें चार राशियां हैं जिन पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव सर्वाधिक देखा जा सकता है।

आपको भावुक कर देगी अंडर-19 क्रिकेट कप्तान पूजा राजपूत की कहानी 

मेष
वर्ष 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ हो सकता है। इस अवधि में इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस अवधि में मेष राशि वाले अपने निजी जीवन में मानसिक तनाव में रहेंगे। दिसंबर के अंतिम दिनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों पर भी सूर्य ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। इस अवधि में कई तरह के अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इनसे लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। इस अवधि में आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा। रिस्क लेने से न घबराएं।

तुला
तुला राशि के जातकों के जीवन में सूर्य ग्रहण के कारण विपरीत परिस्थितियां आएंगी। गलतफहमियां रिश्तों में खटाल पैदा कर सकती है। इस अवधि में निर्णय सोच-समझकर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें और किसी तरह की लापरवाही न बरतें, अन्यथा समस्या लंबे समय तक रह सकती है। मन में नकारात्मक सोच न पनपे, इसके लिए योग व ध्यान करें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों को ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी सेहत तो स्थिर रहेगी, परंतु आपके करीबी लोगों की सेहत खराब हो सकती है। उनकी गिरती हुई सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपकी दिनचर्या में परिवर्तन आ सकता है, जो कि अच्छे संकेत नहीं है। बाहर की चीजें न खाएं।

Related Post

Anand Bardhan

पूंजीगत व्यय से लेकर जल, सिंचाई और पर्यटन तक—मुख्य सचिव ने तय की विकास की सख्त टाइमलाइन

Posted by - January 20, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई,…
Assembly Election Results

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के रुझानों में इस पार्टी को लग सकता है बड़ा झटका

Posted by - May 2, 2021 0
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझान कांग्रेस…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की

Posted by - May 26, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu)  की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में वर्ष 2024 में प्रस्तावित 38वें…
Kamdhenu Chair

यूपी के विश्वविद्यालयों में कामधेनु पीठ स्थापना के लिए गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने लिखा पत्र

Posted by - December 29, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. श्याम नन्दन सिंह ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से…