BIHAR BUDGET SESSION

 बिहार विधानमंडल के बजट सत्र: आज एक बार फिर विधानमंडल में बवाल का जुड़ेगा नया अध्याय!

728 0

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) की शुरुआत हुई और जिस प्रकार से सदन की कार्यवाही चल रही थी उससे लग रहा था कि बिहार के हित में काफी कुछ अच्छा होने वाला है। प्रश्नकाल हो या फिर ध्यानाकर्षण हर कुछ बेहतरीन तरीके से संचालित हो रहा था लेकिन समय ने ऐसे करवट ली कि सबकुछ बदला-बदला सा नजर आया।

विधानसभा के सदस्य सदन की गरिमा का ध्यान नहीं रख रहे हैं। लगातार यहां हंगामा देखने के मिल रहा है. ऐसे में आज जब बजट सत्र का आखिरी दिन है। उसमें क्या कुछ होता है इसपर सबकी निगाह रहेगी.

विधानसभा (Bihar Assembly Budget Session) के सदस्य नहीं रख रहे गरिमा का ध्यान

जिस बिहार विधानसभा में कभी अध्यक्ष को अमर्यादित भाषा का सामना नहीं करना पड़ा था, उसी विधानसभा में अध्यक्ष विजय सिन्हा को पंचायती राज मंत्री सम्राच चौधरी ने कहा, ‘ज्यादा व्याकुल मत होइये’. जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। हालांकि मंगलवार का दिन बिहार के लोकतांत्रिक इतिहास में काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा। विशेष पुलिस विधेयक को लेकर जिस प्रकार से विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया वो कहीं से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

विधानसभा में जमकर हुआ बवाल

विपक्षी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष को चेंबर से निकलने नहीं दे रहे था। विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के सभी दरवाजों को विपक्ष ने बंद कर दिया था। हंगामे को शांत करने पहुंची पुलिस से विपक्षी दलों के विधायक और पुलिसकर्मी भिड़ गए। इस घटना में कई नेता घायल हो गए। हंगामा बढ़ता देख एसएसपी पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को चेंबर से बाहर निकाला और विधानसभा बीएमपी के जवान भी यहां तैनात किए गए। इस दौरान महिला विधायक, हंगामा करते हुए विपक्ष के आसन्न तक जा पहुंची। उन्हें भी जबरन निकाला गया।

आज की कार्यवाही पर रहेगी सबकी नजर

बुधवार को विधानमंडल के बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) का आखिरी दिन है। ऐसे में एक बार फिर से हंगामा होने के आसार साफ दिखाई पड़ रहे हैं. ऐसे में क्या कुछ आज होता है यह देखने वाली बात होगी।

Related Post

CM Yogi listened to the problems of 200 people in Janta Darshan.

घबराइए मत, सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता : सीएम योगी

Posted by - October 10, 2025 0
गोरखपुर। गुरुवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद शुक्रवार…
Temple Economy Model

यूपी में बढ़ा धार्मिक टूरिज्म, काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज बने देश के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश, भारतीय संस्कृति और इतिहास का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है, लेकिन वर्ष 2017 से पहले की सरकारों में…
भारत-पाक 1971 युद्ध

विजय दिवस: भारत-पाक के 1971 युद्ध ने इंदिरा गांधी को लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। 16 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तान की सेना ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के इलाके में भारतीय सेना और बांग्लादेशी…