लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

705 0

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को शामिल किया है। विभागों के बंटवारे को लेकर विपक्ष हमलावर है, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा- लगता है साहब का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है। दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने लिखा- गलियों और शहरों के नाम बदलने से शुरू हुई राजनीति अब बार बार सीएम बदलने और मंत्रिमंडल का पूरा दरबार ही बदल डालने पर आ गई।

उन्होंने आगे लिखा कि ओपरेशन’ से चलने वाली सरकार को ‘को-ओपरेशन’ की ज़रूरत पड़ रही है, साहब का आत्मविश्वास हिला हुआ है। इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि जरूरत केवल डिब्बे नहीं पूरी ट्रेन बदलने की है।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि गलियों और शहरों के नाम बदलने से शुरू हुई राजनीति अब बार बार मुख्यमंत्री बदलने और अब मंत्रिमंडल का पूरा दरबार ही बदल डालने पर आ गई है…. ‘ओपरेशन’ से चलने वाली सरकार को ‘को-ओपरेशन’ की ज़रूरत पड़ रही है. लगता है साहब का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है … अबकी बार….।

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। वहीं विपक्षी नेता इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को जमकर घेर रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया है।

Related Post

mayawati

हाथरस कांड : योगी सरकार की कार्यशैली पर मायावती ने फिर खड़े किए सवाल

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ । पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस गैंगरेप मामले में ट्वीट करके सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।…
13 आईपीएस अफसरों का तबादला

आजम खां जैसे लोगों से निपटने के लिए बनाया था एंटी रोमियो स्क्वॉड : योगी आदित्यनाथ

Posted by - April 21, 2019 0
रामपुर। लोकसभा चुनाव 2019 तीसरे चरण पर अब सब निगाहें लग गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
CM Dhami

हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है योग: सीएम धामी

Posted by - June 19, 2025 0
देहरादून : मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ इस…
Officials celebrated Deepawali in women and child homes

महिला एवं बाल गृहों में दिखी दीपावली की रौनक, सीएम योगी के निर्देश पर अधिकारियों ने बच्चों संग जलाए दीप

Posted by - November 2, 2024 0
लखनऊ। दीपावली (Deepawali) का पर्व इस बार प्रदेश के महिला एवं बाल गृहों में एक अलग अंदाज में मनाया गया।…