Kushinagar International Airport

कुशीनगर को मिला International Airport का लाइसेंस, अब हो रहा उद्घाटन का इंतजार

947 0
कुशीनगर। जिले के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की चुनौतियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में महानिदेशक नगर विमान भारत सरकार एयरपोर्ट के निदेशक अरुण कुमार से कुशीनगर (Kushinagar) एयरपोर्ट के निदेशक ऐके द्विवेदी ने अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है। इसके पहले कुशीनगर (Kushinagar) अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लाइसेंस में डायरेक्टर जनरल सिविल एवियशन (डीजीसीए) की आपत्ति बाधक बन रही थी। जिसके चलते कोई एयरलाइंस कंपनी कुशीनगर (Kushinagar) से उड़ान भरने को तैयार नहीं हो रही थी। कुशीनगर(kushinagar) अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की चुनौतियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं।

तीन महीने पहले डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान 50 से अधिक बिंदु पर खामी पाई थी। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिस देकर आपत्तियां दूर करने को कहा था। आपत्ति दूर होने के बाद एएआई दोबारा डीजीसीए के समक्ष लाइसेंस के लिए प्रस्तुत हुआ। जिस पर उन बिंदुओं को सही पाकर डीजीसीए ने लाइसेंस जारी कर दिया। इस लाइसेंस के साथ कुशीनगर(Kushinagar) का अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश का तीसरा और देश का 87वां लाइसेंसी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया है।

Four  ‘C ‘ कैटेगरी में मिला लाइसेंस

कुशीनगर(Kushinagar) इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि फोर सी कैटेगरी में लाइसेंस मिला है। ये लाइसेंस रनवे और जहाज की कैटेगरी को लेकर जारी किया गया है। यहां छोटे से लेकर बड़े जहाज आसानी से आ जा सकते हैं। इस एयरपोर्ट से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों प्रकार की उड़ानें होंगी। उन्होंने बताया कि एयरलाइंस कंपनियां संपर्क में हैं, बातचीत चल रही है और एयरपोर्ट का उद्घाटन की तिथि केंद्र और प्रदेश सरकार को मिलकर तय करनी है।

Related Post

श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

श्री श्याम ज्योत मण्डल की धूमधाम से निकली श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा

Posted by - February 23, 2020 0
लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मण्डल ने महाराजा अग्रसेन पार्क, तिलकनगर, लखनऊ में रविवार को श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा…
CM Yogi

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted by - April 1, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पांडेय के रामगढ़ताल/तारामंडल क्षेत्र स्थित आवास…
training of sewer & septic tank

सीवर व सेप्टिक टैंक सफाई में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें: पुरुषोत्तम

Posted by - November 10, 2024 0
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित एसटीपी प्लांट पर सफाई मित्र सुरक्षा अभियान अमृत 2.0 के अंतर्गत आईईसी कार्यशाला का आयोजन कर…