Yogi

कृषि कुंभ 2.0 को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

302 0

लखनऊ। देश-दुनिया के लगभग दो लाख से अधिक किसान यूपी की कृषि संस्कृति से अवगत होंगे। इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) दिसंबर में संभावित कृषि कुंभ (Krishi Kumbh ) 2.0 को अभूतपूर्व बनाने की तैयारियों में जुट गई है। नवीन तकनीक व नवाचार से भी यूपी के किसान अवगत होकर तकनीकी रूप से और संपन्न होंगे। इसका आयोजन लखनऊ स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में कराया जाएगा। 2017 में योगी सरकार के गठन के पश्चात 2018 में कृषि कुंभ 1.0 आयोजित किया गया था, जो काफी सफल रहा।

कृषि कुंभ (Krishi Kumbh ) का दूसरा एडिशन कारगर बनाने पर जोर

विगत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उच्चस्तरीय बैठक ली थी। इसमें कृषि कुंभ (Krishi Kumbh ) के दूसरे संस्करण में 02 लाख से अधिक किसानों की प्रतिभागिता पर उनका जोर रहा। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कृषि एवं संवर्गी सेक्टर की ख्यातिलब्ध कंपनियों/संस्थाओं, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों, प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित करने का निर्देश दिया था। इसमें जापान, इजरायल, जर्मनी, यूएसए समेत कई देशों में खेती-किसानों के नए कार्यों को जानने के लिए इनके सहभागिता पर भी बल दिया।

कृषि से जुड़े कई विषयों पर होगी चर्चा

कृषि कुंभ (Krishi Kumbh ) के दौरान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने की तैयारियों, श्री अन्न के प्रोत्साहन, एफपीओ आधारित व्यवसाय, खेती की लागत को कम करने, पराली प्रबन्धन के साथ-साथ $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाले राज्य में कृषि सेक्टर के योगदान को बढ़ाने के प्रयासों पर चर्चा भी पर सीएम का जोर रहा। इसमें कृषि के विभिन्न आयामों से जुड़े विषयों पर चर्चा-विमर्श, व्याख्यान, कृषि ड्रोन का प्रदर्शन, कृषि प्रदर्शनी आदि भी लगेगी।

उपलब्धियों से भरा था कृषि कुंभ (Krishi Kumbh ) 1.0

2017 में योगी सरकार बनने के बाद 2018 में पहला कृषि कुंभ (Krishi Kumbh ) लगा था। इसकी सराहना पूरे देश में की गई थी। कृषि व अन्य विभागों की तरफ से एक लाख से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया था। 14 सत्रों में कई विषयों पर चर्चा भी हुई। इसमें 300 से अधिक कंपनियों व संस्थाओं ने हिस्सा लिया था। इसमें दो करोड़ की राजस्व प्राप्ति भी हुई थी। पराली प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला भी हुई थी। कृषि कुंभ 1.0 काफी उपलब्धियों भरा रहा।

Related Post

Shah

वैक्सीन की कमी पर रिपोर्ट गलत, सभी राज्यों को पर्याप्त संख्या में मिल रही डोज- अमित शाह

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। गुरुवार को बीएमसी ने दावा किया है कि वैक्सीन की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों…
AK Sharma led the Unity March in Bhadohi

सरदार पटेल न होते तो भारत का इतिहास और भूगोल कुछ और होता: एके शर्मा

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ: राष्ट्रीय एकता दिवस के दृष्टिगत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा…

सनी देओल ने MLA की बेटी को जल्द थार दिलाने के लिए लिखी महिंद्रा को चिट्ठी, लोगों का फूटा गुस्सा

Posted by - August 13, 2021 0
पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल एक चिट्ठी की वजह…