जानें विजयादशमी का शुभ मुहूर्त और इस दिन क्यों खाते हैं जलेबी

1153 0

लखनऊ डेस्क। 2019 में दशहरा 8 अक्टूबर को है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत प्रतीक माना जाता है। इसलिए ही इसे विजयादशमी या आयुध-पूजा भी कहा जाता है। दशहरा त्योहार के दौरान देश में माहौल बहुत ही रोशनी भरा रहता है। इस दिन भगवान राम ने लंका की लड़ाई में राक्षस रावण का वध किया था।

ये भी पढ़ें :-Dussehra 2019: विजयदशमी का जानें शुभ मुहूर्त और क्या है महत्व 

आपको बता दें दशहरे का पर्व साल के सबसे पवित्र और शुभ दिनों में से एक माना गया है। यह तीन मुहूर्त में से एक है – साल का सबसे शुभ मुहूर्त – चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अश्विन शुक्ल दशमी, वैशाख शुक्ल तृतीया। यह अवधि किसी भी चीज की शुरूआत करने के लिए उत्तम है।

ये भी पढ़ें :-Dussehra 2019: जानें क्यों मनाई जाती है विजयादशमी 

जानकारी के मुताबिक विजयदशमी वर्ष के श्रेष्ठ मुहूर्त बसंत पंचमी और अक्षय तृतीया की तरह ही शुभ माना गया है विजयदशमी के दिन कोई भी अनुबंध हस्ताक्षर करना हो गृह प्रवेश करना हो नया व्यापार आरंभ उतरना हो या किसी भी तरह का लेनदेन का कार्य करना हो तो उसके लिए श्रेष्ठ फलदाई माना गया है। दशहरे वाले दिन लोग जलेबी क्यों खाते हैं और रावण दहन के बाद जलेबी लेकर घर क्यों जाते हैं. कहते हैं कि राम को शश्कुली नामक मिठाई बहुत पसंद थी। जिसे आजकल जलेबी के नाम से जाना जाता है. इसलिए रावण पर विजय के बाद जलेबी खाकर खुशी मनाई जाती है।

 

Related Post

साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर एनआईए ने कहा चुनाव आयोग ले फैसला

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी मामले पर एनआईए ने कहा वह चुनाव लड़…

इन बीमारियों का रामबाण इलाज महुआ, छिपे इसमें हजारों फायदे

Posted by - October 18, 2019 0
लखनऊ डेस्क। महुआ में कार्बोहाइड्रेट, फैट, और प्रोटीन के साथ ही कैल्शियम, फास्फोरस आयरन, कैरोटीन और विटामिन सी भी भरपूर…

जहां मार्वल की एंडगेम ने मचाया धमाल, वहीँ श्रीदेवी की मॉम ने तोड़ा रिकार्ड

Posted by - May 15, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म एवेंजर्स एंडगेम बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान बनाती चली जा रही है. 26 अप्रैल को रिलीज हुई…