खुफिया एजेंसियों की जांच मे पंजाब में मिले 8 टिफिन बम!

771 0

पंजाब में जारी टिफिन बमों की बरामदगी के बीच खुफिया एजेंसियों की जांच में अब तक 8 टिफिन बमों का पता चला। गिरफ्तार लोगों से हुई पूछताछ के आधार पर 11 और टिफिन बमों की तलाश जारी है। आशंका है कि ये बम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जांच का पूरा काम एनआईए और आईबी ने संभाल लिया है।

9 अगस्‍त को भी पाकिस्‍तान सीमा से लगे पंजाब के दलेके गांव में टिफिन बम बरामद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्‍ता ने बताया था कि गांव के लोगों ने 7 और 8 अगस्‍त की दरम्‍यानी रात को कथित तौर पर एक ड्रोन की आवाज सुनी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन में एक पैकेट बरामद किया गया, जिसमें बम, ग्रेनेड थे।

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व जत्थेदार के बेटे की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर भारत में बम धमाके की साजिश रच रहा है। जत्थेदार के बेटे ने पूछताछ में चार टिफिन बमों की डिलीवरी का खुलासा किया था। इससे यह बात साफ हो गई है कि पंजाब में टिफिन बमों को पहले से लाया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी ने माना था कि उसने टिफिन बम की पहली डिलीवरी जुलाई में की थी। यह टिफिन बम पाकिस्‍तान से सीमा के इस पार गिराए जाने की बातें सामने आई हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड: कश्मीरी युवा आदिल ने 8 दिन में साइकिल से पहुंचा कन्याकुमारी!

अगले साल उत्‍तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन 5 राज्‍यों में इन टिफिन बमों का इस्‍तेमाल विस्‍फोट के लिए हो सकता है। वहीं सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच की जिम्‍मेदारी एनआईए और आईबी ने संभाली है। वहीं खुफिया एजेंसियों को पंजाब पुलिस भी पूरी मदद कर रही है।

Related Post

Anand Bardhan

मसूरी में यातायात के बढते दबाव को देखते हुए क्षेत्र में नए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए जाए: मुख्य सचिव

Posted by - May 29, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने गुरूवार को सचिवालय में मसूरी में आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं में…
cm yogi

श्रीराम, श्रीकृष्ण और बुद्ध की धरती है उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Posted by - November 22, 2022 0
गौतमबुद्धनगर/लखनऊ। भारत-अफ्रीका के रिश्ते संयोग वाले संबंधों की एक अद्भुत मिसाल है। उपनिवेशवाद के खिलाफ एकजुटता, विकासशील देशों के बीच…
CM Dhami

स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को सीएम धामी ने किया सम्मानित

Posted by - July 18, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स की स्वर्ण…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती : लापरवाह अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई

Posted by - May 23, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) के निर्देश पर विद्युत विभाग में कार्यों में लापरवाही…