Khadi Mahotsav

स्वदेशी उत्पादों व स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा खादी महोत्सव

124 0

लखनऊ: खादी महोत्सव- 2025 (Khadi Mahotsav) स्वदेशी उत्पादों व स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा है। महोत्सव के चौथे दिन भी स्टॉलों पर खरीदारों की लंबी कतार रही। गोमती नगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 21 नवंबर से खादी महोत्सव-2025 चल रहा है। महोत्सव में सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ी।

यह महोत्सव (Khadi Mahotsav) पारंपरिक कला, स्वदेशी उत्पादों और स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा है। सोमवार को भी यहां आम नागरिकों का जमावड़ा लगा। स्टालों पर पहुंचकर लोगों ने खरीदारी की। योगी सरकार के नेतृत्व में यहां हस्तशिल्पियों के उत्पाद को मंच मिल रहा है। यहां खादी वस्त्रों के साथ ही हस्तशिल्पियों के उत्पाद और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के कार्यों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। यह महोत्सव आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहायक हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खादी ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प और पारंपरिक कला को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना पीएम एफएमई योजना और राज्य की सूक्ष्म उद्योग नीतियों के माध्यम से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है।

खादी महोत्सव (Khadi Mahotsav) इन्हीं प्रयासों का विस्तृत प्रदर्शन है, जो उद्यमियों को बाजार विस्तार, तकनीकी विकास और व्यापार के नए अवसर प्रदान करेगा।

Related Post

Mamta Banerjee

कोरोना के हालात पर पीएम मोदी को इस्तीफा दे देना चाहिए: ममता

Posted by - April 19, 2021 0
बैरकपुर/ कृष्णानगर/गायघाट/तेहट्टा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19…
Kashi Vishwanath Dham

सिर्फ काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन ही नहीं तीर्थ यात्री कर सकेंगे 10 प्रकार की पावन यात्राएं

Posted by - August 27, 2022 0
वाराणसी। अब काशी (Kashi) आने वाले तीर्थ यात्री केवल विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) और शहर के चुनिंदा मंदिरों में…
SHABNAM

बावनखेड़ी हत्याकांड: अमरोहा सेशन कोर्ट में शबनम के डेथ वारंट पर आज होगी सुनवाई

Posted by - February 23, 2021 0
अमरोहा । जिले के बामनखेड़ी हत्याकांड में शबनम की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज कर दी गई थी। इसके बाद…
Meri Mati Mera Desh

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

Posted by - August 4, 2023 0
लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के उपलक्ष्य में देश के शहीदों और माटी के प्रति कृतज्ञता दर्शाने वाले मेरा…