Keshav Maurya

“ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर उठाए जा रहे कांग्रेस नेताओं के सवालों पर केशव प्रसाद मौर्य का करारा जवाब

160 0

लखनऊ। “ऑपरेशन सिंदूर” ने गांधी परिवार के दिलो-दिमाग पर जो गहरा आघात किया है, उसकी झल्लाहट कांग्रेस के हर बयान में झलक रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि ‘अराजकता’ का दूसरा नाम बन चुके राहुल गांधी का असल दुख यह है कि भारत की सेनाओं ने आतंक के खिलाफ निर्णायक प्रहार किया और देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। कांग्रेस की बौखलाहट इस बात से है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर चल रहे आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दुनिया को चौंका दिया।

उन्होंने (Keshav Prasad Maurya) कहा कि राहुल गांधी सरकार पर इसलिए सवालों की बौछार कर रहे हैं ताकि पाकिस्तान को सुकून मिल सके, क्योंकि उन्हें भारत की नहीं, दुश्मनों की चिंता अधिक है।

श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यदि गांधी परिवार को भारतीय सेना पर विश्वास होता, तो दशकों से लहूलुहान कश्मीर की स्थिति वैसी न होती जैसी कांग्रेस ने छोड़ रखी थी। सच्चाई यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब देश की सीमाएं पहले से कहीं अधिक सुरक्षित हुई हैं, तब कांग्रेस और गांधी परिवार का दुख और बढ़ गया है – क्योंकि राष्ट्र की ताकत और आत्मविश्वास उनकी राजनीति की सबसे बड़ी दुश्मन है।

यह वही कांग्रेस है, जो हर राष्ट्रवादी कदम का विरोध कर आतंकी मानसिकता को ढाल देने का काम करती रही है। परंतु अब नया भारत न ‘टेरर’ सहता है, न टेररिस्ट नैरेटिव अब हर वार का जवाब भारतीय सेना अपनी शर्तों पर देती है, और पूरा देश अपने वीर सैनिकों और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवादी नेतृत्व के साथ एकजुट खड़ा है।

Related Post

Maha Kumbh 2025

पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ स्वच्छ महाकुंभ मेले की पहल

Posted by - November 13, 2024 0
प्रयागराज। योगी सरकार संगमनगरी प्रयागराज में सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ (Maha Kumbh)  को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए…
Tourism

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को मिलेगी वैश्विक पहचान

Posted by - August 20, 2022 0
लखनऊ। पर्यटन (Tourism) के लिहाज से असीम संभावनाओं वाले उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगाी आदित्यनाथ (CM Yogi) का विशेष जोर टूरिज्म…
priyanka gandhi

उन्नाव कांड : प्रियंका ने कहा, परिवार को नजरबंद करने से क्या हासिल होगा?

Posted by - February 18, 2021 0
उन्नाव । उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में संदेहास्पद परिस्थितियों में दलितों बहनों के मौत मामले में सियासत शुरू हो गई।…
World Toilet Day

विश्व शौचालय दिवस पर दो दिवसीय वर्कशाप का शुभारंभ

Posted by - November 20, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रबंधित स्वच्छता विकास पर दो दिवसीय नेशनल नॉलेज वर्कशाप की शुरुआत केंद्रीय…