Keshav Prasad Maurya

केशव प्रसाद मौर्य ने सरस महोत्सव का किया शुभारंभ

60 0

कौशाम्बी | उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा मैदान में आयोजित कराए जा रहे दो दिवसीय सरस का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए विभिन्न विकासपरक गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

उन्होंने ग्रामीण आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हो रहे दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम में आई तकरीबन 10 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने समूह की दीदियों से उनके अनुभव कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ये प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

श्री मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने छोटे बच्चों को पहला निवाला खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही गर्भवती महिलाओं को ‘पौष्टिक आहार’ किट प्रदान कर उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 2047 तक ना तो सपा और ना ही कांग्रेस के सत्ता में आने के चांस हैं। इसीलिए बौखलाहट में वैसा बोलते हैं। भ्रष्टाचार के दानव रुपी मनरेगा का अंत कर चुके हैं और आने वाले समय विकसित भारत जी राम जी का है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारी माताएं और बहनें आज केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ‘राष्ट्र की शक्ति’ बनकर उभरी हैं। अपने हुनर और स्वावलंबन के माध्यम से वे आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। सरकार का लक्ष्य हर महिला को लखपति दीदी बनाना और उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है।”

इस अवसर पर मंच पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी और ब्रज की होली पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाकर नृत्य किया और पुष्पवर्षा कर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम स्थल पर होली के रंग, फूलों की वर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।

उपमुख्यमंत्री (Keshav Prasad Maurya) को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। श्री मौर्य ने भी सभी को प्रेमपूर्वक रंग लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा प्रदेश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

विशिष्ट उपस्थिति

इस गरिमामयी अवसर पर क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्री धर्मराज मौर्य (भाजपा जिलाध्यक्ष, कौशाम्बी), श्रीमती पूजा पाल ( विधायक) विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक।

Related Post

EV Charging Station

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग में यूपी की मजबूत छलांग, हरित परिवहन में निर्णायक कदम

Posted by - January 14, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन की दिशा में…
AK Sharma

नगरों में चल रहे विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ समय से पूर्ण करें:एके शर्मा

Posted by - May 18, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्देशित किया है कि नगरों में चल…