Keshav Maurya

प्रदेश से गरीबी के पूर्ण उन्मूलन तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा: केशव मौर्य

60 0

लखनऊ : आज उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के लखनऊ आगमन पर अटल बिहारी बाजपेई प्रेरणा स्थल पर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। उत्तर प्रदेश के प्रति अमित शाह की भावना अत्यंत प्रेरणादायी है। वास्तव में, उत्तर प्रदेश न केवल जनसंख्या की दृष्टि से, बल्कि अपनी सांस्कृतिक गहराई, आध्यात्मिक विरासत और आर्थिक क्षमता के कारण भी भारत का हृदय स्थल है। वर्ष 2047, यानी भारत की आजादी के अमृत काल की पूर्णता पर, उत्तर प्रदेश को एक ‘पूर्ण विकसित प्रदेश’ बनाने का संकल्प एक स्वर्णिम भविष्य की नींव है। आज उत्तर प्रदेश का जन्मदिन है इस अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि उत्तर प्रदेश से गरीबी के पूर्ण उन्मूलन तक हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।।

मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि आज गृह मंत्री द्वारा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) का शुभारंभ किया इसका उद्देश्य है: 1- यूपी के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ‘One District One Cuisine’ योजना की शुरुआत से प्रदेशोवासियों को सीधे लाभ प्राप्त होगा। 2- सरदार पटेल औद्योगिक क्षेत्र योजना: इस राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत करने हेतु इस नई योजना का शुभारंभ किया गया। 3- सम्मान समारोह: गृह मंत्री जी ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान 2025-26’ प्रदान किया और CM YUVA (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल किया गया।

अंत में उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने गृह मंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आतंकवाद, माफियावाद और अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई से जनता में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर गृह मंत्री, भारत सरकार, योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री, ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री, पंकज चौधरी जी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश/ केंद्रीय मंत्री भारत, सरकार, जयवीर सिंह, राकेश सचान, श्रीमती सुषमा खर्कवाल, महापौर लखनऊ, संजय सेठ, सासंद राज्यसभा, बृजलाल , सासंद राज्यसभा, डॉ० महेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद, मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद, रामचन्द्र प्रधान, सदस्य विधान परिषद, डॉ० लाल जी प्रसाद निर्मल, सदस्य विधान परिषद, डॉ० नीरज बोरा, विधायक, लखनऊ उत्तर, श्रीमती जयदेवी, विधायक, मलिहाबाद, डॉ० राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर, अमरेश कुमार, विधायक, मोहनलालगंज, ओ०पी० वास्तव, विधायक, लखनऊ पूर्व, योगेश शुक्ल, विधायक, बक्शी का तालाब, शशि प्रकाश गोयल, मुख्य सचिव, उ० प्र०, राजीव कृष्णा, पुलिस महानिदेशक, उ० प्र० एवं अन्य अधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित हुआ।

Related Post

Public Works Department

लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में मीडिया के प्रवेश पर लगी रोक

Posted by - November 6, 2021 0
मथुरा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) कार्यालय परिसर में अधिशासी अभियंता सन्सवीर सिंह चौधरी ने एक हिटलर…
AK Sharma

डेंगू को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों के परामर्श अनुसार लोगों को जागरूक भी करें: एके शर्मा

Posted by - November 12, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि…

2022 में भागवत को राष्ट्रपति बनना होगा तभी हिन्दुत्व को सुधारने की पड़ी है – कांग्रेस

Posted by - July 5, 2021 0
महामारी और महंगाई के बीच एकबार फिर से सारी चर्चा हिन्दुत्व और गौरक्षा पर आकर टिक गई, आरएसएस चीफ मोहन…
CM Yogi

सराहनीय है आउटसोर्सिंग कार्मिकों की सेवाभावना और कर्त्तव्यपरायणता: मुख्यमंत्री

Posted by - April 25, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य में कार्यरत आउटसोर्सिंग कार्मिकों की सेवा, श्रम अधिकारों एवं पारिश्रमिक की सुरक्षा…
Anti Romeo Squad

बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को मैदान में एंटी रोमियो स्क्वायड की 1678 टोलियां

Posted by - October 16, 2023 0
लखनऊ। यूपी की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड (Anti Romeo Squad)…