Keshav Maurya

पण्डित दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

70 0

लखनऊ। आज लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता परम श्रद्धेय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय  की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर श्री मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और सादगी का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी ‘अंत्योदय’ की अवधारणा — समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान का संकल्प — आज भी शासन और जनकल्याण की नीतियों का मार्गदर्शन कर रही है।

उन्होंने (Keshav Maurya) कहा कि दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद केवल एक विचार नहीं, बल्कि समग्र विकास की वह दृष्टि है जो समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अंत्योदय के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं कैबिनेट के मंत्रीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को आत्मसात करने एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्य में समर्पित भाव से योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Post

CM Yogi

सुनियोजित विकास के लिए गठित होगा शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण

Posted by - June 24, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के दीर्घकालिक सुनियोजित विकास के लिए शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन…
The security model of the Yogi government has changed the face of UP

योगी सरकार के श्रम, रोजगार, निवेश और सामाजिक सुरक्षा मॉडल से बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश, जो कभी रोजगार के लिए पलायन करने वाले राज्यों में गिना जाता था, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Electricity

गर्मी के चलते बिजली की मांग में तेज वृद्धि को पूरा करने में जुटी योगी सरकार

Posted by - June 14, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद बढ़ी मांग के अनुरूप प्रदेशवासियों को बिजली (Electricity)  की आपूर्ति सुनिश्चित…
राहुल गांधी

युवाओं की आंख में आंख डालकर बात नहीं करते मोदी क्योकि चौकीदार चोर है – राहुल गांधी

Posted by - April 24, 2019 0
उन्नाव। चुनावी दौर में राहुल गांधी ने उन्नाव की सभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने संबोधन से…
GBC

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तय लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

Posted by - October 31, 2023 0
लखनऊ। फरवरी माह में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के माध्यम से रिकॉर्ड तोड़ 38 लाख करोड़ से ज्यादा के…